राजगढ़ जिले के कालीपीठ थाना पुलिस ने शनिवार को बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार किया।
.
घटना 11 नवंबर की रात की है, जब गांव की एक महिला अपनी छोटी बच्ची के साथ घर के उसारे में सो रही थी। तभी गांव का ही धीरप पिता मोहरसिंह तंवर वहां पहुंचा और महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया और धमकी देकर फरार हो गया। अगली सुबह महिला ने पति के साथ थाना कालीपीठ पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
मामला दर्ज होते ही कालीपीठ पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी। पुलिस टीम ने सुरागों और मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम भीयापुरा से आरोपी धीरप तंवर को गिरफ्तार कर लिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक जीतेंद्र अजनारे, उप निरीक्षक अरुण जाट, अशोक यादव, हेमंत भार्गव, राहुल रजक, काजल, रईस खान तथा जगदीश दांगी ने सक्रिय और सराहनीय भूमिका निभाई।