Last Updated:
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने अपना शिकंजा कस दिया है. पहली पारी में 189 रन बनाने के बाद साउथ अफ्रीका को उसकी दूसरी पारी में भी झकझोड़ कर दिया. खास तौर से शुभमन गिल की ऋषभ पंत ने जिस तरह से कप्तानी उससे अफ्रीकी बल्लेबाज बुरी तरह से संघर्ष करते हुए दिखे. ऐसा ही कुछ खेल के दूसरे दिन देखने को मिला.
कोलकाता: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में कप्तान शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में भी भारतीय टीम ने अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया है. शुभमन गिल गर्दन में खिंचाव के कारण मैदान से बाहर हैं. ऐसे में उनकी जगह ऋषभ पंत टीम की कमान संभाल रहे हैं. पंत की अगुवाई में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका को दूसरी पारी में भी धराशाई कर दिया.
इस दौरान ऋषभ पंत विकेट के पीछे से जिस तरह टीम को चलाया वह काबिले तारीफ है. खास तौर से दूसरे दिन के आखिरी सेशन में एक पल ऐसा आया जब पंत ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा. दरअसल साउथ अफ्रीका के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी जब फेल हो गई तो निचले क्रम में बैटिंग करने उतरे ऑलराउंडर मार्को यानसेन तेजी से रन बनाने की कोशिश करते हुए दिखे. ऐसे में यानसेन ने खास तौर से स्पिन के खिलाफ अपना हाथ खोलना चाह रहे थे, लेकिन विकेट के पीछे से पंत ने एक ऐसी चाल चली, जिसकी वजह से यानसन का काम तमाम हो गया.
पंत की सलाह से कुलदीप को मिली सफलता
खेल के दूसरे दिन के आखिरी सेशन में साउथ अफ्रीका की पारी के 34वें ओवर में जब कुलदीप यादव गेंदबाजी कर रहे थे तो पंत ने विकेट के पीछे से उन्हें कुछ सलाह दी, जो स्टंप माइक में कैद गया और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पंत कुलदीप से कहते हैं कि, ‘केडी बस दो गेंद इधर से डाल दे प्लीज.’
कुलदीप यादव ने भी पंत की मानी और उन्होंने ओवर द विकेट की जगह राउंड द विकेट से गेंद डाला. फिर क्या था पंत की सलाह के बाद कुलदीप ने अगली ही गेंद पर यानसन का विकेट ले लिया. यानसेन ने कुलदीप के खिलाफ स्लॉग स्वीप खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले के ऊपर लगकर स्लिप में चली गई है, जहां केएल राहुल ने अपनी बाईं ओर डाइव लगाकर कैच लपका. इस तरह यानसेन 13 रन बनाकर आउट हुए. यानसेन के इस विकेट के साथ ही पंत का जो रिएक्शन था वो अब वायरल हो रहा है.
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें