सौरव गांगुली खुलकर आए सामने, गंभीर और टीम मैनेजमेंट पर फोड़ा पिच का ठीकरा

सौरव गांगुली खुलकर आए सामने, गंभीर और टीम मैनेजमेंट पर फोड़ा पिच का ठीकरा


Last Updated:

Sourav Ganguly defended Eden Gardens pitch: कोलकाता टेस्ट में ईडन गार्डन्स की पिच पर दो दिन में 27 विकेट गिरे, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने पिच क्यूरेटर का बचाव किया है. उन्होंने कहा, पिच वही है जो भारतीय टीम चाहती थी.

सौरव गांगुली ने पहले टेस्ट मैच में इस्तेमाल हो रही ईडन गार्डन्स की पिच का बचाव किया

नई दिल्ली. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पिच को लेकर बवाल बढ़ता जा रहा है. दो दिन के खेल में कुल 27 विकेट गिरे जिसके बाद हर तरफ इसको लेकर चर्चा होने लगी. साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 159 रन बनाए और फिर भारतीय टीम की पहली पारी 189 रन पर सिमट गई. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट गंवा दिए थे. क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शनिवार को पहले टेस्ट मैच में इस्तेमाल हो रही ईडन गार्डन्स की पिच का बचाव किया.

सौरव गांगुली ने News18 बंगला से कहा, “पिच वही है जो भारतीय टीम चाहती थी. जब आप चार दिनों तक पिच को पानी नहीं देते हैं, तो ऐसा ही होता है. क्यूरेटर सुजान मुखर्जी को दोष नहीं दिया जा सकता.”

यह बयान तब आया जब सीएबी अध्यक्ष ने खुद ही सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि गौतम गंभीर और भारतीय टीम मैनेजमेंट ने टर्निंग पिच की मांग नहीं की थी. भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने सोमवार सुबह बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक के साथ ईडन गार्डन्स की पिच का निरीक्षण किया. गांगुली ने भी शाम को पिच का निरीक्षण किया, जिसके बाद पूरी पिच को ओस या किसी भी संभावित बारिश से बचाने के लिए ढक दिया गया.

गांगुली ने सोमवार को पीटीआई से कहा था, “उन्होंने अभी तक इसकी मांग नहीं की है, इसलिए मैं इस सवाल का जवाब नहीं दे सकता. यह एक बहुत अच्छी पिच लग रही है.”

भारत के गेंदबाजी कोच हैरान

शनिवार को भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने माना कि उनकी टीम ईडन गार्डन्स की पिच के इतनी जल्दी खराब होने से “हैरान” थी. दूसरे दिन 15 विकेट गिरने के बाद मैच भारत के पक्ष में तेजी से मुड़ गया. मोर्कल ने कहा कि टीम ने पिच पर इतनी तेजी से टूट-फूट की उम्मीद नहीं की थी.

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

सौरव गांगुली खुलकर आए सामने, गंभीर और टीम मैनेजमेंट पर फोड़ा पिच का ठीकरा



Source link