Last Updated:
Gautam Gambhir Press Conference: दक्षिण अफ्रीका ने कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच में तीसरे दिन ही 30 रन से हराते हुए भारतीय धरती पर 15 साल में अपनी पहली जीत दर्ज की. इस हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर को कुछ मुश्किल सवालों का सामना करना पड़ा. जिसमें घर पर लगातार हार के साथ-साथ स्पिनर्स के खिलाफ कमजोरी भी अहम रही.
कोलकाता: साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने ही घर में टेस्ट मैच हारने के बाद भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर मीडिया के सामने आए. प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों ने उनसे कड़े सवाल किए. इस दौरान हेड कोच ने साफ शब्दों में कहा कि ये वैसी ही पिच थी जैसी वो चाहते थे.
दरअसल, अनुभवी ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर की ईडन गार्डंस की खतरनाक पिच पर लहराती गेंदों के आगे भारतीय बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह ढह गया. भारत के सामने 124 रन का लक्ष्य था लेकिन उसकी टीम 35 ओवर में 93 रन पर आउट हो गई. इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद एकबार फिर भारतीय बैटर्स की स्पिनर्स के खिलाफ कलई खुल गई.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर ने बिना किसी हिचकिचाहट के स्वीकार किया कि ईडन गार्डन्स की पिच बिल्कुल वैसी ही थी जैसी भारतीय टीम चाहती थी, इसलिए हार पूरी तरह से खिलाड़ियों के खराब खेल की वजह से हुई.
दूसरे सत्र में भारत के दृष्टिकोण के बारे में पूछे जाने पर गंभीर ने कहा कि उनका ध्यान साझेदारियां बनाने पर था, लेकिन शुभमन गिल की अनुपस्थिति के कारण टीम के एक खिलाड़ी कम खेलने के कारण, बल्लेबाजों पर अतिरिक्त दबाव था. उन्होंने कहा:
मेरे दौर से पहले DRS नहीं थे, टीम में यंग खिलाड़ी हैं, बैटिंग की बात करें तो ज्यादा अनुभव नहीं है, लेकिन स्क्लिस है. जितनी मर्जी टर्निंग विकेट हो 10-15 मिनट शुरू के मुश्किल होते हैं, लेकिन आपको दबाव में खेलना सीखना होना होगा. पहली बात तो ये कि इस विकेट में खराबी नहीं थी, तेम्बा ने रन बनाए, अक्षर ने रन बनाए. मुझे नहीं लगता है कि पिच मुश्किल थी, आपकी टेक्निक, टेम्पारामेंट का टेस्ट था. जितने लोगों ने अच्छा डिफेंस किया सबने यहां रन बनाए.
मैच में स्पिनरों के दबदबे के बारे में पूछे जाने पर गंभीर ने कहा, ‘ज्यादातर विकेट तेज गेंदबाजों को मिले. मेरा अब भी मानना है कि विकेट चाहे जैसा भी हो, 123 (124) का लक्ष्य हासिल किया जा सकता था और मुझे लगा कि अगर आप पूरी हिम्मत से खेलते हैं और अगर आपका डिफेंस मजबूत है. अगर आप में धैर्य है तो आप रन जरूर बना सकते हैं.
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें