10 किलो गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार: ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के तहत सिंगरौली की सरई थाना पुलिस ने की कार्रवाई – Singrauli News

10 किलो गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार:  ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के तहत सिंगरौली की सरई थाना पुलिस ने की कार्रवाई – Singrauli News



सिंगरौली जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सरई थाने की टीम ने 10 किलो अवैध गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 1.20 लाख रुपए है।

.

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 16 नवंबर को हर्री रेलवे पुल के पास की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध गांजा बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान रामसजीवन साहू (43), पिता रामप्रसाद साहू, निवासी बंजारी, थाना सरई के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसके पास से 10 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी मादक पदार्थ की बिक्री के उद्देश्य से मौके पर आया था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

कार्रवाई में यह रहे शामिल

यह कार्रवाई चौकी प्रभारी निवास, उपनिरीक्षक प्रियंक सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। टीम में जिनेंद्र सिंह, बृजेश पांडेय, प्रभात कुमार दुबे, गोविंद मोहन सिंह और मोहनदास सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।



Source link