9 पारियों में 506 रन…4 फिफ्टी 1 शतक…क्रीज पर चुंबक की तरह चिपका ये बल्लेबाज, Out करने में छूट रहे गेंदबाजों के पसीने

9 पारियों में 506 रन…4 फिफ्टी 1 शतक…क्रीज पर चुंबक की तरह चिपका ये बल्लेबाज, Out करने में छूट रहे गेंदबाजों के पसीने


Remarkable consistency by Daryl Mitchell 506 Run Last 9 innings: जब भी कोई बल्लेबाज अच्छी फॉर्म में होता है तो उसे आउट करना मुश्किल होता है. इस लाइन को न्यूजीलैंड के एक खिलाड़ी ने एक बार फिर सच कर दिया है. इन दिनों यह खिलाड़ी इस कदर फॉर्म में है कि वनडे की 9 पारियों में 509 रन ठोक चुका है. वो हर मैच में आता है रनों की बारिश करने में जुट जाता है. उसे आउट करने में विरोधी टीम के गेंदबाजों की हालत खराब हो रही है. वो हर मैच में अपनी टीम के लिए बढ़िया रन बना रहा है. 16 नवंबर 2025 को एक बार फिर इस खिलाड़ी ने जलवा दिखाया और शानदार शतक ठोककर सुर्खियां बटोरीं.

यहां जिस खिलाड़ी की बात हो रही है वो कीई और नहीं बल्कि न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी डेरिल मिचेल हैं, जो मिडिल ऑर्डर में कीवी टीम की जान बने हुए हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में चल रहे पहले वनडे में उन्होंने 118 बॉल पर 12 चौके और 2 छक्कों के दम पर 119 रनों की अहम पारी खेली. एक तरफ से विकेट गिर रहे थे, लेकिन मिचेल क्रीज पर चुंबक की तरह चिपक गए और टीम को एक बढ़िया स्कोर तक पहुंचाया.

वेस्टइंडीज के खिलाफ ठोका शानदार शतक

दरअसल, न्यूजीलैंड ने अपने पहले 2 विकेट 24 रन पर खो दिए थे. यहां से बैटिंग के लिए मिचेल आए और उन्होंने पारी संभाली. पहले तो क्रीज पर वक्त बिताया फिर अपने शॉट खेलना शुरू किया. तीसरा विकटे 91 रनों पर गिर गया. इसके बाद उन्होंने मोर्चा संभाला और एक तरह से अकेले लड़ाई लड़ी. एक तरफ से विकेट गिरते गए, लेकिन वो वेस्टइंडीज के बॉलर्स के सामने दीवार बनकर खड़े हो गए. मिचेल 49.1 ओवर में 263 रनों के स्कोर पर आउट हुए. एक वक्त जहां लग रहा था कि टीम 200 रन भी मुश्किल से पार कर पाएगी, वहीं मिचेल ने टीम का स्कोर 269 तक पहुंचा दिया.

डेरिल मिचेल की आखिरी 9 वनडे पारियां

डेरिल मिचेल की आखिरी 9 वनडे पारियों का स्कोर बताता है कि वो कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं. उनकी कंसिस्टेंसी काबिले तारीफ है. उन्हें आउट करने में विरोधी टीमों के गेंदबाज थक जा रहे हैं. आखिरी 9 पारियों में उनके बल्ले से 4 फिफ्टी और एक शतक निकला है. उनकी आखिरी 9 वनडे पारियां- 49(37), 63(101), 76(84), 18(18), 43(53), 78*(91), 56*(59), 44(68), 119(118) रही हैं.

कितने रन बना चुके हैं मिचेल?

डेरिल मिचेल 56 वनडे में 2491 रन बना चुके हैं. उनका औसत 53.14 का है. अब तक वो 7 शतक और 11 फिफ्टी लगा चुके हैं. वो इस वक्त कीवी टीम के स्टार बैटर्स हैं.

ये भी पढ़ें: Most Test wickets in 2025: इस साल बल्लेबाजों के लिए ‘काल’ बने ये 5 गेंदबाज, बुमराह रह गए बहुत पीछे





Source link