IND vs SA: शर्मनाक रिकॉर्ड… गंभीर की कोचिंग पर टेस्ट इतिहास का सबसे गंदा दाग, भारत में कभी नहीं हुआ ऐसा

IND vs SA: शर्मनाक रिकॉर्ड… गंभीर की कोचिंग पर टेस्ट इतिहास का सबसे गंदा दाग, भारत में कभी नहीं हुआ ऐसा


IND vs SA 1st Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच के लिए तीन दिन ही काफी लगे. साउथ अफ्रीका की टीम ने भारत को 30 रन से करारी शिकस्त दी. भारतीय बल्लेबाज 124 रन का मामूली स्कोर चेज करने में कामयाब नहीं हुई और मुंह छिपाकर लौटना पड़ा. इसी हार के साथ भारत के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड लग गया है. 124 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम महज 93 रन के स्कोर पर ढेर हो गई.  दक्षिण अफ्रीका ने भारत में 15 सालों में पहली टेस्ट जीत दर्ज कर इतिहास बदला. 

टेम्बा बवुमा की दमदार पारी

अफ्रीका की टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा ने 55 रनों की पारी खेली और बॉश के साथ 44 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी ने प्रोटियाज की जीत की नींव रखी. जवाब में भारतीय टीम में अधिक प्रयोग भारी पड़ गए. भारत की प्लेइंग-XI में 6 लेफ्टी बल्लेबाज देखने को मिले. ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर ने भारत को सबसे बड़ा नुकसान पहुंचाया. उन्होंने 21 रन देकर 4 विकेट चटकाए. अफ्रीका के इन खिलाड़ियों ने मैच की काया पलट कर दी और गंभीर की कोचिंग पर गहरा दाग लगा दिया है. 

Add Zee News as a Preferred Source


भारत के नाम ये शर्मनाक रिकॉर्ड

टीम इंडिया भारत में खेलते हुए सबसे छोटे लक्ष्य को चेज करते हुए हारी है. साल 1997 में ब्रिजटाउन में भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 120 रन चेज करते हुए हारी थी. अब घरेलू टेस्ट में पहली बार 124 रन चेज करते हुए फेल हुई है. पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ 147 रन का पीछा करते हुए वानखेड़े में भारतीय टीम फेल हुई थी. ये आंकड़ा भी गंभीर की कोचिंग में दर्ज हुआ. 2015 में गाले में श्रीलंका के खिलाफ भारत से 176 रन चेज नहीं हुए थे. वहीं, लॉर्ड्स में 2025 में भारतीय टीम 193 रन चेज करते हुए हारी थी.

ये भी पढे़ं.. IND vs SA: बैटिंग पोजीशन से लेकर टीम सेलेक्शन तक.. टीम इंडिया हार के 3 कारण, 15 साल बाद लगा हार का दाग

अफ्रीका का दमदार रिकॉर्ड

एक तरफ भारत नाम लोएस्ट टारगेट चेज करते हुए हार का दाग लगा है. वहीं, दूसरी तरफ अफ्रीका ने छोटे टारगेट का बचाव करते हुए दमदार प्रदर्शन किया. अफ्रीका ने 1994 में 117 रन का बचाव करते हुए जीत दर्ज की थी. इसके बाद भारत के खिलाफ ईडन गार्डन्स में 124 रन का बचाव करते हुए ये दूसरी रोमांचक जीत है. अब भारतीय टीम 22 नवंबर को अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेलेगी और टीम इंडिया का ध्यान सीरीज ड्रॉ कराने पर होगा. 



Source link