आगर मालवा में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर पदयात्रा: सांसद समेत जनप्रतिनिधियों और छात्रों ने ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ थीम पर निकाला यूनिटी मार्च – Agar Malwa News

आगर मालवा में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर पदयात्रा:  सांसद समेत जनप्रतिनिधियों और छात्रों ने ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ थीम पर निकाला यूनिटी मार्च – Agar Malwa News


आगर मालवा में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत, आत्मनिर्भर भारत’ थीम पर यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। भाजपा द्वारा आयोजित इस मार्च में सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक मधु गेहलोत, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम

.

यह पदयात्रा दोपहर एक बजे जनपद कार्यालय से शुरू हुई। यह छावनी नाका, गोपाल मंदिर और हॉस्पिटल चौराहा होते हुए पुरानी कृषि उपज मंडी तक पहुंची, जहां इसका औपचारिक समापन किया गया।

सांसद सोलंकी बोले- सरदार पटेल ने देश को एकजुट किया

समापन स्थल पर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने अपने संबोधन में कहा कि देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार पटेल ने 562 रियासतों का भारत में विलय कर देश को एकजुट किया। उन्होंने जातिवाद, भाषावाद, क्षेत्रवाद और संप्रदायवाद को समाप्त कर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना को साकार किया।

सांसद सोलंकी ने बताया कि इस यूनिटी मार्च का उद्देश्य सरदार पटेल के एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। सांसद सोलंकी ने उपस्थित बच्चों और नागरिकों को एकता तथा नशामुक्ति की शपथ दिलाई।

यह भी रहे उपस्थित

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, विधायक मधु गेहलोत और एसपी विनोद कुमार सिंह ने भी सरदार पटेल के योगदान और राष्ट्रीय एकता के महत्व पर प्रकाश डाला। मार्च के दौरान उत्साह, देशभक्ति और एकता का वातावरण देखा गया।



Source link