कमीशन न देने पर युवक पर हमला: राजगढ़ में आदतन अपराधी ने की फायरिंग, रोहित चंद्रवंशी गंभीर घायल, आरोपी फरार – rajgarh (MP) News

कमीशन न देने पर युवक पर हमला:  राजगढ़ में आदतन अपराधी ने की फायरिंग, रोहित चंद्रवंशी गंभीर घायल, आरोपी फरार – rajgarh (MP) News


राजगढ़ जिले के कुरावर में रविवार रात प्रॉपर्टी के काम में कमीशन और हफ्ता न देने पर युवक पर जानलेवा हमला किया गया। आदतन अपराधी दयाशंकर शर्मा और उसके साथियों पर फायरिंग का आरोप है। हमले में रोहित चंद्रवंशी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी जेब से 1.50 ल

.

क्या है पूरा मामला

घायल रोहित ने बताया कि वह रविवार रात 10 बजे अपने साथियों के साथ तलेन तिराहे के पास था। फोन आने पर वह पंचर की दुकान पहुंचा, जहां आरोपी पहले से मौजूद थे। दयाशंकर ने उससे प्रॉपर्टी के काम में कमीशन और हफ्ता मांगा। जब रोहित ने मना किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि दयाशंकर ने अपने साथी से कट्टा मंगवाकर रोहित को कमर में गोली मार दी।

1.50 लाख रुपये लूटे

गोली लगने के बाद रोहित भागने की कोशिश कर रहा था, तभी पीछे से आरोपियों ने उसके पैर पर डंडा मारा और 3–4 फायर और किए। उसकी जेब में रखे 1.50 लाख रुपये में से दो गड्डियां आरोपी लेकर फरार हो गए। रोहित को गंभीर हालत में भोपाल के केयर वेल अस्पताल ले जाया गया, जहां पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया।

घटना के बाद एसपी अमित तोलानी ने एसआईटी गठित कर जांच शुरू की। एसडीओपी मिनी शुक्ला और थाना प्रभारी जितेंद्र मावई ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। दयाशंकर शर्मा पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है और पुलिस रिकॉर्ड में आदतन अपराधी के रूप में दर्ज है।

सोमवार को पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर फायरिंग के सबूत जुटाए



Source link