कृषि भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग, राजस्व अमला नहीं करता है कार्रवाई – Betul News

कृषि भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग, राजस्व अमला नहीं करता है कार्रवाई – Betul News



बैतूल | शहर और आसपास के इलाके में अवैध प्लाटिंग धड़ल्ले से हो रही है। खासकर कृषि भूमि में प्लाटिंग कर अवैध कॉलोनियों का विकास किया जा रहा है। लोग सस्ते दामों के कारण प्लाट तो ले लेते हैं, लेकिन मकान बनाने के बाद मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसते हैं। शहर

.

पिछले दिनों मलकापुर में बिना डायवर्सन के कृषि भूमि पर प्लाटिंग का मामला सामने आया था। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की थी। शहर के अलावा जिले भर में बिना डायवर्सन के पहले प्लाट काट दिए जाते हैं, फिर लोगों को लुभावने वादे कर बेच दिए जाते हैं। जब अवैध कॉलोनी विकसित होने लगती है, तब राजस्व अमला जागता है। इसे पहले ही रोकना चाहिए। इसके लिए प्रशासन को जागरूक होना पड़ेगा।



Source link