खंडवा में सुबह 8.30 बजे पहले नहीं खुलेंगे स्कूल: नर्सरी से बारहवीं तक की स्कूलों का समय बदला; न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा – Khandwa News

खंडवा में सुबह 8.30 बजे पहले नहीं खुलेंगे स्कूल:  नर्सरी से बारहवीं तक की स्कूलों का समय बदला; न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा – Khandwa News



शीतलहर और लगातार गिरते तापमान को देखते हुए खंडवा जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। कलेक्टर ऋषव गुप्ता द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब नर्सरी से कक्षा 12वीं तक सभी स्कूल सुबह 8:30 बजे के बाद ही संचालित होंगे। यह निर्णय विद्यार्थियों के स

.

जिला शिक्षा अधिकारी सोलंकी ने बताया कि यह आदेश सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त एमपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों पर लागू रहेगा। हालांकि परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ही होंगी। नया आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है।

तापमान में गिरावट जारी

इधर मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को खण्डवा में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार ठंड बढ़ने से बच्चों की सुरक्षा के लिए यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



Source link