गिरफ्तारी से बचने आरोपी तहसील कार्यालय की छत से भागा: एक मामले में एसडीएम ने रिहा किया, दूसरे केस में वनकर्मी पकड़ने खड़े थे – Katni News

गिरफ्तारी से बचने आरोपी तहसील कार्यालय की छत से भागा:  एक मामले में एसडीएम ने रिहा किया, दूसरे केस में वनकर्मी पकड़ने खड़े थे – Katni News


कटनी में गिरफ्तारी से बचने के लिए एक आरोपी तहसील कार्यालय की छत पर चढ़कर भाग गया। सोमवार शाम को हुई इस घटना से पूरे कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया और पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई।

.

जानकारी के अनुसार, जीआरपी पुलिस ने 27 वर्षीय कन्हैया बर्मन को नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा के तहत गिरफ्तार किया था। कन्हैया कोतवाली थाना क्षेत्र के खेर माता मंदिर के समीप रहता है। उसे एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया था।

एसडीएम ने कार्रवाई के बाद कन्हैया को रिहा कर दिया गया। जैसे ही वह कार्यालय से बाहर निकला, उसे एक अन्य मामले में गिरफ्तार करने के लिए वन विभाग की टीम तहसील कार्यालय के बाहर मौजूद थी।

वन विभाग के मामले में गिरफ्तारी से बचने भागा आरोपी

वन विभाग की टीम को देखते ही कन्हैया गिरफ्तारी से बचने के लिए तहसील कार्यालय की छत पर चढ़ गया। इस घटना के बाद पूरे तहसील कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलने पर माधव नगर पुलिस तहसील कार्यालय पहुंची और छत पर चढ़े कन्हैया की तलाश शुरू की। हालांकि, काफी तलाश के बाद भी कन्हैया पुलिस को नहीं मिला। खबर लिखे जाने तक पुलिस उसकी तलाश जारी है।

वन विभाग की टीम आरोपी को तलाश कर रही है।

वन विभाग को एक अन्य मामले में कन्हैया की लंबे समय से तलाश थी। इसी कारण वन विभाग की टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए तहसील कार्यालय पहुंची थी। इससे पहले कि टीम उसे पकड़ पाती, वह भागकर छत पर जा छिपा।



Source link