झाबुआ में दो बाइक की टक्कर, दो भाई गंभीर घायल: शादी की पत्रिका बांटकर लौट रहे थे, दोनों थांदला के रहने वाले – Jhabua News

झाबुआ में दो बाइक की टक्कर, दो भाई गंभीर घायल:  शादी की पत्रिका बांटकर लौट रहे थे, दोनों थांदला के रहने वाले – Jhabua News


जिले के थांदला के पास खजूरी स्थित गट्टू घाटी के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। ये दोनों भाई अपनी बेटियों की शादी की पत्रिका बांटकर कुशलगढ़ से थांदला लौट रहे थे। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर

.

जानकारी के अनुसार, थांदला निवासी कालूराम प्रजापत और उनके भाई नंदू प्रजापत कुशलगढ़ से अपनी बेटियों की शादी की पत्रिका बांटकर वापस आ रहे थे। शाम करीब 5 बजे खजूरी के समीप गट्टू घाटी के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई।

इस दुर्घटना में कालूराम प्रजापत और नंदू प्रजापत को गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने निजी वाहनों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

दुर्घटना के बाद दूसरी बाइक का चालक मौके से फरार हो गया। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने फरार चालक का वीडियो भी बना लिया है। थांदला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायल भाइयों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही प्रजापत समाज के कई सदस्य सरकारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने फरार बाइक चालक को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।



Source link