धार में बसंत पंचमी पर अखंड पूजा के लिए आह्वान: कल होगा एकत्रिकरण; 2003 के ASI आदेश के हवाले से भोजशाला में दिनभर पूजा की मांग – Dhar News

धार में बसंत पंचमी पर अखंड पूजा के लिए आह्वान:  कल होगा एकत्रिकरण; 2003 के ASI आदेश के हवाले से भोजशाला में दिनभर पूजा की मांग – Dhar News



महाराजा भोज बसंत उत्सव समिति ने बसंत पंचमी पर अखंड पूजा सुनिश्चित करने के संकल्प को लेकर कल (मंगलवार) धार में जन एकत्रिकरण का आह्वान किया है। समिति का कहना है कि आने वाली 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी शुक्रवार के दिन पड़ रही है, जिसके कारण भोजशाला-कमाल

.

इसी चुनौती को ध्यान में रखते हुए समिति ने सूर्योदय से सूर्यास्त तक अखंड पूजा का संकल्प लिया है और केंद्रीय पुरातत्व विभाग द्वारा 2003 में जारी उस आदेश का पालन कराने की मांग की है, जिसमें बसंत पंचमी पर हिंदू समुदाय को पूरे दिन पूजा की अनुमति का उल्लेख है।

पैदल भ्रमण कर शामिल होने का निमंत्रण समिति का उद्देश्य अखंड पूजा को सुचारू रूप से कराना और सामाजिक एकजुटता के साथ मां वाग्देवी की प्रतिमा स्थापना के संकल्प को मजबूत करना है। इस उद्देश्य से प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए जन एकत्रिकरण आयोजित किया जा रहा है।

सोमवार को समिति के पदाधिकारियों ने धार नगर में केसरिया ध्वज के साथ पैदल भ्रमण कर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस दौरान समिति अध्यक्ष सुरेश जलौदिया, गोपाल शर्मा, हेमंत दौराया, सुमित चौधरी, श्याम मालवा और महिला प्रतिनिधि मौजूद रहे। नागरिकों से मंगलवार दोपहर 1 बजे अभिव्यक्ति स्थल, त्रिमूर्ति चौराहे पर पहुंचने की अपील की गई है।

हाईकोर्ट के आदेश पर हुआ ASI सर्वे बता दें कि भोजशाला को लेकर वर्षों से आंदोलन चल रहे हैं। एक पक्ष इसे मां वाग्देवी का प्राकट्य स्थल मानता है और इसके धार्मिक स्वरूप को स्पष्ट करने की मांग लंबे समय से उठती रही है।

उच्च न्यायालय के निर्देश पर ASI द्वारा करीब 96 दिनों तक सर्वे कराया गया था, जिसमें दोनों समुदायों के प्रतिनिधि शामिल रहे। सर्वे के दौरान मिले साक्ष्यों के बाद एक वर्ग में उत्साह देखा गया है, लेकिन अंतिम निर्णय सुप्रीम कोर्ट की प्रक्रिया के अधीन होने के कारण अभी रिपोर्ट घोषित नहीं की गई है। स्थानीय लोगों का मानना है कि टाइटल विवाद सुलझने पर क्षेत्र में तनाव खत्म होगा और सौहार्द बढ़ेगा।

मंगलवार के कार्यक्रम में महामंडलेश्वर नरसिंहदास महाराज, श्री नर्मदानंद जी महाराज और श्री श्यामसुंदर दास जी महाराज के नेतृत्व में सकल हिंदू समाज द्वारा प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। आयोजन की जानकारी समिति के महामंत्री सुमित चौधरी ने दी।



Source link