बुरहानपुर डीईओ संतोष सोलंकी निलंबित: संभागायुक्त ने सरकारी काम में लापरवाही पर की कार्रवाई – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर डीईओ संतोष सोलंकी निलंबित:  संभागायुक्त ने सरकारी काम में लापरवाही पर की कार्रवाई – Burhanpur (MP) News



बुरहानपुर में संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) संतोष सिंह सोलंकी को निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के चलते की गई है।

.

सोलंकी का निलंबन कलेक्टर द्वारा भेजे गए प्रतिवेदन और सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर कार्रवाई न करने के आधार पर किया गया है। उन पर कई मामलों में जिम्मेदारियों का सही ढंग से पालन न करने का आरोप है।

नोटिसों का जवाब तक नहीं दिया

डीईओ सोलंकी को सीएम हेल्पलाइन शिकायतों, जन आकांक्षा के प्रकरणों और धरबी आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान में निष्क्रिय रहने जैसे मामलों में बार-बार कारण बताओ नोटिस दिए गए थे। लेकिन उन्होंने न तो इनका जवाब दिया और न ही कार्यप्रणाली में सुधार किया। पूर्व कलेक्टर ने भी उन्हें चेतावनी जारी की थी।

निलंबन के दौरान संतोष सिंह सोलंकी का मुख्यालय बुरहानपुर रहेगा। उन्हें नियमों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा।



Source link