मंदिर के पीछे नाला चोक, खुले चैंबर में गिर रहे: दतिया में बदबू से लोग परेशान, शिकायत के बाद भी नपा ने नहीं की सफाई – datia News

मंदिर के पीछे नाला चोक, खुले चैंबर में गिर रहे:  दतिया में बदबू से लोग परेशान, शिकायत के बाद भी नपा ने नहीं की सफाई – datia News



दतिया शहर में सिंध समाज के संत हजारी राम मंदिर के पीछे स्थित नाला बदहाल है। लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण यह पूरी तरह से चौक हो गया है, जिससे गंदा पानी ऊपर तक बह रहा है। नाले के किनारे बने चैंबर भी खुले पड़े हैं, जिन पर ढक्कन नहीं हैं। इन हालातो

.

स्थानीय निवासियों के अनुसार, नाले से उठ रही बदबू के कारण आसपास रहना मुश्किल हो गया है। लोगों का कहना है कि नगर पालिका को कई बार शिकायत देने के बावजूद अभी तक किसी तरह की सफाई या मरम्मत नहीं कराई गई है।

पार्षद से भी की शिकायत वार्ड के रहवासी हबीब शेख ने बताया कि वे इस समस्या को लेकर कई बार अपने पार्षद से मिल चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

थोड़ी बारिश में ही नाला ओवरफ्लो यह नाला इतना जाम हो चुका है कि थोड़ी सी भी बारिश होने पर यह ओवरफ्लो होकर सड़क पर फैल जाता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी होती है।

रात में खुले चैंबरों में गिर रहे बाइक सवार सबसे गंभीर समस्या रात के समय सामने आती है, जब खुले चैंबर अंधेरे में दिखाई नहीं देते। लोगों के अनुसार, कई बाइक सवार इन गड्ढों में गिरकर घायल हो चुके हैं।

लोगों की कोशिशें हुईं विफल क्षेत्र के लोगों ने इन खतरनाक चैंबरों पर अस्थायी रूप से बंद करने की कोशिश की, लेकिन सारी कोशिशें विफल रहीं।

बड़ी दुर्घटना का मंडरा रहा खतरा रहवासियों का कहना है कि यदि जल्द ही नाले की सफाई और चैंबरों की मरम्मत नहीं की गई, तो किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से तुरंत कार्रवाई कर क्षेत्र की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि दुर्गंध और हादसों से राहत मिल सके।



Source link