वर्ल्ड क्रिकेट में एक खूंखार तेज गेंदबाज ऐसा रहा है, जो सबसे घातक यॉर्कर गेंद फेंकने की वजह से बल्लेबाजों के लिए काल साबित हुआ है. इस खतरनाक गेंदबाज के संन्यास के सालों बाद भी बल्लेबाज इसके नाम से थर-थर कांपते हैं. इस तेज गेंदबाज को यॉर्कर किंग कहा जाता है. इस तेज गेंदबाज ने मिसाइल की तरह गेंद फेंककर बल्लेबाजों के पैर तक तोड़े हैं.
मिसाइल की तरह घातक यॉर्कर मारने वाला खूंखार गेंदबाज
बल्लेबाजों के लिए ऐसे बॉलर का सामना करना किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है. स्पीड के मामले में इस गेंदबाज का कोई तोड़ नहीं है. यह महान तेज गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि वकार यूनिस हैं. पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वकार यूनिस अपनी कातिलाना और घातक टो-क्रशिंग यॉर्कर गेंदबाजी के लिए मशहूर रहे हैं.
टो-क्रशिंग यॉर्कर गेंदों से कई बार बल्लेबाजों के पैर तोड़े
वकार यूनिस ने पास सटीकता और तेजी के साथ बेहद खतरनाक यॉर्कर गेंदें फेंकने की क्षमता थी. वकार यूनिस ने अपने इंटरनेशनल करियर में 253 विकेट बल्लेबाजों को बोल्ड करते हुए झटके हैं. वकार यूनिस ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 789 विकेट हासिल किए हैं. वकार यूनिस ने अपनी टो-क्रशिंग यॉर्कर गेंदों से कई बार बल्लेबाजों के पैर तोड़े हैं. वकार यूनिस गेंद को दोनों तरफ स्विंग करने में माहिर थे.
संन्यास के सालों बाद भी नाम से थर-थर कांपते हैं बल्लेबाज
वकार यूनिस एक ऐसे घातक तेज गेंदबाज रहे हैं, जिनके संन्यास के सालों बाद भी बल्लेबाज उनके नाम से थर-थर कांपते हैं.वकार यूनिस पाकिस्तान के लिए 87 टेस्ट मैचों की 154 पारियों में 373 विकेट हासिल कर चुके हैं. वकार यूनिस ने इस दौरान 22 बार पारी में 5 विकेट हॉल अपने नाम दर्ज किए हैं. इसके अलावा वकार यूनिस ने 5 बार एक ही टेस्ट में 10 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कमाल किया है. टेस्ट मैचों में वकार यूनिस का बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 135 रन देकर 13 विकेट है.
वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में उगली है आग
वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में तो वकार यूनिस और भी खतरनाक गेंदबाज रहे हैं. वकार यूनिस वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. वकार यूनिस ने 262 वनडे इंटरनेशनल मैचों की 258 पारियों में 416 विकेट हासिल किए हैं. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में वकार यूनिस से ज्यादा विकेट मुथैया मुरलीधरन (534) और वसीम अकरम (502) ने झटके हैं. वकार यूनिस ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 13 बार पारी में 5 विकेट लेने का कमाल किया है. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 13 बार 5 विकेट हॉल लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड वकार यूनिस के नाम पर ही दर्ज है. वकार यूनिस के बाद मुथैया मुरलीधरन (10 बार 5 विकेट हॉल) का नंबर आता है. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में वकार यूनिस का बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 36 रन देकर 7 विकेट है.