लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई: समय-सीमा बैठक में अफसरों की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी – datia News

लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई:  समय-सीमा बैठक में अफसरों की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी – datia News



दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने सोमवार को समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की धीमी कार्यप्रगति पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने साफ कहा कि काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल

.

कलेक्टर वानखड़े ने एन्यूमरेशन फॉर्म के डिजिटलाइजेशन कार्य में आ रही सुस्ती पर विशेष रूप से नाराजगी जताई। उन्होंने बीएलओ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक और पटवारियों को आपसी समन्वय बनाकर काम में तेजी लाने को कहा। साथ ही सभी एसडीएमों को हिदायत दी कि बिना कारण अनुपस्थित रहने वाले किसी भी कर्मचारी पर तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम 10 सदस्यों का कार्य-दल बनाया जाए, जो तय समय में लक्ष्यों को पूरा करे। एसडीएम और तहसीलदारों को प्रतिदिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रगति की समीक्षा करने और लापरवाही मिलने पर तुरंत रिपोर्ट भेजने के आदेश भी दिए गए।

कलेक्टर वानखड़े ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि एसआईआर कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही पर तुरंत कठोर कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने समयबद्ध कार्ययोजना लागू करने और फील्ड में लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया।



Source link