Last Updated:
Agriculture Tips. इस समय रबी सीजन की बुवाई शुरू है. ऐसे में किसान भाई बोवनी से पहले बीज के बारे में पता जरूर कर लें. जैसे बीज की अवधि कितनी होनी चाहिए है? किस बीज से ज्यादा उत्पादन मिल सकता है? कृषि एक्सपर्ट ने दी काम की जानकारी…
Agriculture Tips. छतरपुर नौगांव कृषि विज्ञान केंद्र में पदस्थ डॉ. कमलेश अहिरवार बताते हैं कि किसानों को खेत में बीज डालने से पहले बीज की अवधि, बीज किस्म पर जरूर ध्यान देना चाहिए. डॉ कमलेश बताते हैं कि बीज 4 प्रकार के होते हैं. केंद्रीय बीज, प्रजनन बीज, आधार बीज और प्रमाणित बीज. इसमें जो केंद्रीय बीज होता है, वह अनुसंधान केंद्रों में तैयार होता है. प्रजनन बीज भी वैज्ञानिक या प्रोफेसर बनाते हैं. वहीं, आधार बीज राष्ट्रीय बीज निगम, कृषि विज्ञान केंद्र, बीज निगम और कृषि कॉलेज में तैयार होता है. इसके बाद सर्टिफाइड बीज किसानों को दिया जाता है, यानी 4 साल तो इसी में चला गया. इसके बाद 5वें साल किसान को बीज मिल पाता है.
5 साल में तैयार होता प्रमाणित बीज
प्रमाणित बीज निकलने के बाद किसान लगभग 3 साल तक ही ये बीज उपयोग में ला सकते हैं. 5 साल तो बीज को प्रमाणित होने में लग जाते हैं. इसके बाद किसान भाई 3 से 4 साल ही बुवाई में इस्तेमाल कर सकते हैं.
पुराने बीज न करें इस्तेमाल
किसान ज्यादातर अपने पुराने बीज से ही खेत में बुवाई करते हैं, जिससे किसानों को नुकसान होने की संभावना रहती है. उदाहरण के तौर पर दुधारु पशुओं में सबसे ज्यादा दूध कब निकलता है, जब उनकी पहली ब्यात होती है. इसके बाद दूसरी, तीसरी, चौथी, पांचवीं ब्यात में धीरे-धीरे उसका दूध कम होता जाता है. ठीक ऐसा ही बीज में होता है. बीज जितना पुराना होगा, फसल का उत्पादन उतना कम होगा. इसलिए बीज 10 साल से पुराना नहीं होना चाहिए. नए बीज का ही उपयोग करना चाहिए.
नए बीज से 30 फीसदी बढ़ता उत्पादन
बीज और अनाज में ये फर्क होता है कि अनाज सिर्फ खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं, जबकि नए बीज से उत्पादन 30 फीसदी बढ़ जाता है. उदाहरण के तौर पर 1 एकड़ में जहां 10 क्विंटल होता था वहीं नए बीज से 14 क्विंटल उत्पादन हो सकता है. बीज बदलने से किसानों का उत्पादन बढ़ जाता है. इसलिए किसान भाई बीज की अवधि पर विशेष ध्यान दें.
यहां से बीज खरीदें
भले ही कम मात्रा में खरीदें, लेकिन नए बीज का इस्तेमाल करें. किसान भाई कृषि विज्ञान केंद्र या कृषि कॉलेज या कृषि अनुसंधान केंद्र, बीज निगम या राष्ट्रीय बीज निगम से या किसी भी प्रमाणित संस्था से बीज खरीद सकते हैं.
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें