Last Updated:
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए रिटेंशन की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है. सभी टीमों ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट को जारी कर दिया है. ऐसे में अब अगले महीने 16 दिसंबर को आगामी सीजन के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं इस मिनी ऑक्शन में कितने खिलाड़ियों की किस्मत चमेकगी और कितना पैसा खर्च किया जाएगा.
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट वर्ल्ड में दुनिया की सबसे ताकतवर लीग बन चुकी हैं. आईपीएल के सामने कोई भी फ्रेंचाइजी लीग नहीं ठहरती है. यही वजह है कि दुनिया भर के खिलाड़ी आईपीएल में खेलने की चाहत रखते हैं. ऐसे में एक बार फिर आईपीएल 2026 के लिए पूरी दुनिया इस लीग की ताकत को देखेगी, जब 16 दिसंबर को अबुधाबी में मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा. इस मिनी ऑक्शन में टेबल पर पानी की तरह पैसे बहाए जाएंगे और खिलाड़ियों पर दांव लगाया जाएगा.
आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन रिटेंशन के बाद किया जा रहा है.सभी टीमें रिटेंशन के बाद अब इस मिनी ऑक्शन में अपने बचे हुए स्लॉट को भरने के लिए टेबल खिलाड़ियों के लिए बोली लगाएंगी. ऐसे में आइए जानते हैं, मिनी ऑक्शन में खिलाड़ियों के लिए सजने वाले बाजार से पहले इसमें कुल कितने पैसे खर्च किए जाएंगे और कितने खिलाड़ियों की किस्मत चमकेगी.
सभी टीमों को मिलाकर कुल कितना पर्स है
आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन में सबसे ज्यादा पर्स के साथ कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम मैदान में उतरेगी. केकेआर की टीम ने मिनी ऑक्शन से पहले अपने 10 खिलाड़ियों को रिलीज किया है. इन 10 खिलाड़ियों के रिलीज से अब केकेआर के पर्स में मिनी ऑक्शन के लिए 64.3 करोड़ रुपए है. वहीं मिनी ऑक्शन में सबसे कम 2.75 करोड़ रुपए का पर्स मुंबई इंडियंस के पास है. ऐसे में अगर सभी टीमों को मिलाकर पर्स की बात करें तो वह 237.55 करोड़ रुपए हैं. इस तरह मिनी ऑक्शन में सभी 10 टीमों को मिलाकर 237.55 करोड़ खर्च किए जाएंगे.
कितने खिलाड़ियों का है पूरा स्लॉट
आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन में वैसे तो सैकड़ों खिलाड़ी अपनी किस्मत को आजमाना चाहेंगे, लेकिन स्लॉट की बात करें तो वह सिर्फ 77 है. यानी 237.55 करोड़ में सभी टीमों को मिलाकर कुल 77 खिलाड़ियों को ही खरीदा जा सकता है. इस 77 खिलाड़ियों के स्लॉट में 31 विदेशी खिलाड़ियों का है.
इस मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइटराइडर्स को सबसे ज्याद स्लॉट भरने हैं. केकेआर इस मिनी ऑक्शन में 13 खिलाड़ियों को खरीदेगी. वहीं सबसे कम स्लॉट पंजाब किंग्स के पास है. इस मिनी ऑक्शन में पंजाब की टीम को सिर्फ 4 स्लॉट भरने हैं. वहीं उनके पर्स में 11.5 करोड़ रुपए हैं. ऐसे में पंजाब की टीम ऑक्शन में कुछ नामचीन खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती है.
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें