IND-PAK मैच में बवाल…कैच होने के बाद भी बल्लेबाज को नहीं दिया गया आउट

IND-PAK मैच में बवाल…कैच होने के बाद भी बल्लेबाज को नहीं दिया गया आउट


Last Updated:

Maaz Sadaqat not give out: माज सदाकत कैच होने के बावजूद पवेलियन नहीं लौटे. अंपायर ने सदाकत को ग्राउंड रोक दिया. सदाकत का कैच नेहल वढेरा ने बाउंड्री के नजदीक लपक लिया था. लेकिन पाकिस्तानी ओपनर पर किस्मत मेहरबान थी. सदाकत अंपायर की ओर से नॉटआउट करार दिए जिन्होंने भारत की मुंह से जीत को छीन ली.

आईसीसी का नया नियम अक्टूबर में लागू हुआ है.

नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 मुकाबले में आमने सामने थीं. इस मैच में पाकिस्तान ने भारत को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया.पाकिस्तान की ओर से ओपनर माज सदाकत ने शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. सदाकत का कैच बाउंड्री के नजदीक लपका जा चुका था लेकिन अंपायर ने उन्हें नॉटआउट करार दिया. जिसके बाद भारतीय कप्तान जितेश शर्मा सहित टीम के लगभग सभी खिलाड़ियों का अंपायर से बहस होने लगी.भारतीय कप्तान जानना चाहते थे कि सदाकत को क्यों नहीं आउट दिया गया.

पाकिस्तान ए की पारी के 10वें ओवर में भारत की ओर से सुयश शर्मा गेंदबाजी के लिए आए. माज सदाकत ने पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की सोची. उनहोंने पहली गेदं पर बड़ा शॉट लगाया लेकिन जहां गेंद पहुंची वहीं पर भारत के नेहल वढ़ेरा मुस्तैदी से तैनात थे. नेहल ने दौड़कर कैच को लपक लिया.इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ा और वह बाउंड्री के बाहर निकल गए थे लेकिन उससे पहले वह गेंद को नमन धीर के पास फेंक चुके थे जिन्होंने सफलतापूर्वक कैच लपक लिया था. इसके बाद भारतीय खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई. भारतीय टीम विकेट मिलने का जश्न मनाने लगी लेकिन उनकी खुशी कुछ ही मनिट में गायब हो गई.

अंपायर से बहस करते दिखे जितेश शर्मा
बाद में फील्ड अंपायर ने मामले को थर्ड अंपायर के पास भेजा. अलग अलग एंगल से विजअुल देखने के बाद साज सदाकत को अंपायर ने नॉटआउट करार दिया. जिसके बाद भारतीय कप्तान जितेश शर्मा अंपायर से बहस करते हुए दिखे.जितेश का अंपायर से बहस काम नहीं आया और सदाकत नॉटआउट करार दिए गए. जब सदाकत का कैच भारतीय फील्डर लपक रहे थे तब वह रन भी नहीं दौड़ रहे थे.

आईसीसी का नया नियम
अक्टूबर 2025 से आईसीसी के नए फील्डिंग नियम लागू किए गए हैं. इस नियम के मुताबिक अगर फील्डर हवां में उड़ता हुआ बाउंड्री के बाहर गेंद को सिर्फ एक बार ही छू सकता है. लेकिन कैच को फेयर घोषित करने के लिए उसे मैदान के भीतर जल्दी ही वापस आना होता है. ऐसी संभावना जताई गई कि नेहाल वढ़ेरा ने गेंद तो पकड़ ली और साथी खिलाड़ी को फेंक दी लेकिन उस दौरान वह ग्राउंड से बाहर चले गए थे. और अंदर नहीं आए. जिसकी वजह से अंपायर ने माज सदाकत को नॉटआउट करार दिया.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

IND-PAK मैच में बवाल…कैच होने के बाद भी बल्लेबाज को नहीं दिया गया आउट



Source link