IND vs PAK: हैंडशेक विवाद में नया टिस्ट… भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने आखिर मिला ही लिया हाथ, ये नजारा देख दुनिया हैरान

IND vs PAK: हैंडशेक विवाद में नया टिस्ट… भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने आखिर मिला ही लिया हाथ, ये नजारा देख दुनिया हैरान


India-Pakistan Handshake Controversy: हाल ही में हुए एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को तीन बार पटखनी दी थी, लेकिन मैच खत्म होने के बाद पाक खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था. सूर्या एंड कंपनी के इस फैसले से पड़ोसी मुल्क में खूब मिर्ची लगी थी, लेकिन भारत के करोड़ों फैंस टीम इंडिया के साथ खड़े थे. एशिया कप 2025 में शुरू हुए इस हैंडशेक विवाद में एक नया ट्विस्ट आया है. जी हां, रविवार (16 नवंबर) को भारत बनाम पाकिस्तान मैच के बाद जो नजारा देखने को मिला, उसे देखकर पूरी दुनिया हैरान है.

श्रीलंका में चल रहे ब्लाइंड महिला टी20 टूर्नामेंट में रविवार को भारत का सामना पाकिस्तान से हुआ. ऐसी उम्मीद थी कि भारतीय महिला टीम भी पुरुष खिलाड़ियों की राह पर चलेगी और पाक टीम से हाथ नहीं मिलाएगी. टॉस के दौरान तो ऐसा ही हुआ, लेकिन मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया, जिसे देखकर सब हैरान रह गए. 

भारत-पाक टीम ने मिलाया ‘हाथ’

रिपोर्ट के मुताबिक भारत-पाकिस्तान ब्लाइंड महिला टीम के सभी खिलाड़ी मैच से पहले एक ही बस में बैठकर स्टेडियम भी पहुंचे थे. मैच के बाद जब दोनों टीमों ने एक दूसरे से हाथ मिलाया तो फैंस हैरान हो गए और ये नजारा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. लोगों ने इसपर अलग-अलग रिएक्शन दिए हैं. कुछ लोग इसे ‘स्पिरिट ऑफ द गेम’ बता रहे हैं, वहीं कुछ फैंस सवाल खड़े कर रहे हैं. हालांकि, बीसीसीआई ने इस मामले पर अभी तक कुछ नहीं कहा है.

Add Zee News as a Preferred Source


भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा 

ये तो हो गई हैंडशेक विवाद की बात. मैच की बात करें तो भारत की ब्लाइंड महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान टीम को 8 विकेट से हरा दिया.  कटुनायके में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान की ब्लाइंड महिला टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 135 रन बना सकी. टीम इंडिया ने महज 10.2 ओवरों में दो विकेट खोकर इस लक्ष्य का पीछा कर लिया.

ये भी पढ़ें: इस साउथ अफ्रीका को India-A भी हरा देती… पुजारा ने लगाई टीम इंडिया की क्लास, गंभीर को चुभेगी ये बात

 



Source link