Jabalpur weather: थर-थर कांप रहा जबलपुर! बर्फीली हवाओं ने बिगाड़ी हालत, रात का पारा 8.5° तक गिरा

Jabalpur weather: थर-थर कांप रहा जबलपुर! बर्फीली हवाओं ने बिगाड़ी हालत, रात का पारा 8.5° तक गिरा


Last Updated:

Jabalpur Weather Update: जबलपुर में सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई. न्यूनतम तापमान 8.5° तक गिर गया है. मौसम विभाग ने सतना और शहडोल में शीत लहर का यलो अलर्ट जारी किया है. जानिए अगले 2-3 दिन कैसा रहेगा मौसम…

जबलपुर में बीती रात का तापमान 8.5 डिग्री रहा जो सीजन की सबसे सर्द रात रही. उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के साथ राजस्थान से सर्द और शुष्क हवाओं के चलते प्रदेश सहित जबलपुर में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है.

b

मौसम विभाग ने जबलपुर सहित सतना और शहडोल के जिलों में तीव्र शीत लहर का यलो अलर्ट भी जारी कर दिया है. उत्तर पूर्वी ठंडी हवा के कारण अगले दो से तीन दिनों तक ठंड का प्रकोप इसी तरह बना रहेगा.

c

जबलपुर में अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछले साल आज के दिन यह तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस था. वहीं न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो, पिछले साल 13.8 डिग्री सेल्सियस था.

d

न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के चलते अब रात 9 बजे के बाद से ही सड़कों और बाजारों में सन्नाटा दिखाई देने लगा है. जहां लोग घरों के अंदर ही रहना पसंद कर रहे हैं.

e

मौसम विभाग की मानें तब इस वर्ष ठंड ने काफी जल्दी और तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. जिसका असर देखने को मिल रहा है. लिहाजा अगले दो से तीन दिनों तक मौसम में यूं ही ठंडक बनी रहेगी.

f

तापमान में गिरावट होने के साथ ही गर्म कपड़ों की डिमांड भी बढ़ गई है. जहां गर्म कपड़ों के मार्केट में लोग ठंड के सितम से बचने के लिए ऊनी वस्त्र खरीद रहे हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

Jabalpur weather: थर-थर कांपा जबलपुर! ठंडी हवाओं ने बिगाड़ी हालत, पारा गिरा



Source link