MP News Live 17 November: पावर पैक्ड रहेगा आज सीएम का दिन, दिल्ली से ग्वालियर, फिर भोपाल… हर घंटे बड़े फैसले!

MP News Live 17 November: पावर पैक्ड रहेगा आज सीएम का दिन, दिल्ली से ग्वालियर, फिर भोपाल… हर घंटे बड़े फैसले!


Last Updated:

MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.

MP LIVE

MP LIVE: मुख्यमंत्री मोहन यादव का आज का दिन पूरी तरह दौड़-भाग और बड़े कार्यक्रमों से भरा रहने वाला है. सुबह से लेकर शाम तक उनकी मिनट-टू-मिनट की व्यस्तता देखकर कोई भी यह सोचने पर मजबूर हो जाए कि आखिर इतनी तेजी के पीछे वजह क्या है. आज का शेड्यूल न सिर्फ टाइट है, बल्कि हर कार्यक्रम अपने आप में काफी अहम भी है. दिन की शुरुआत होगी सुबह 11:10 बजे, जब मुख्यमंत्री नई दिल्ली से ग्वालियर पहुंचेंगे. इसके बाद दोपहर 1:10 बजे, वे ग्वालियर से सीधे भोपाल रवाना होंगे. भोपाल पहुंचते ही उनके लिए इंतज़ार कर रहे हैं कई बड़े इवेंट और बैठकों की लंबी लिस्ट. 2 बजे मुख्यमंत्री रवीन्द्र भवन में 29वें राज्य स्तरीय युवा उत्सव का औपचारिक उद्घाटन करेंगे. युवा उत्सव के बाद मुख्यमंत्री का काफिला सीधे मंत्रालय की ओर बढ़ेगा, जहां 3:10 बजे वे पहुंचेंगे. यहां उनका दिन का सबसे अहम हिस्सा शुरू होगाबैठकों की श्रृंखला.3:15 बजे वह फरवरी 2025 में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से जुड़े निर्णयों की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे. शाम 4:15 बजे, मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश जल निगम के संचालक मंडल की 25वीं बैठक में शामिल होंगे. जल निगम की यह मीटिंग प्रदेश की जल व्यवस्था और उससे जुड़े अहम प्रोजेक्ट्स के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है.

November 17, 202508:20 IST

अल फ़लाह इन्वेस्टमेंट कम्पनी मामले आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार

अल फ़लाह इन्वेस्टमेंट कम्पनी मामले में महू पुलिस ने आरोपी हमूद सिद्दकी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है. हमूद, जवाद अहमद सिद्दकी का भाई है, जो अल फ़लाह यूनिवर्सिटी का डायरेक्टर है. जवाद का नाम दिल्ली धमाके के बाद सामने आया था. उसने 25 साल पहले इन्वेस्टमेंट कम्पनी बनाई थी और करोडों रुपए लेकर फरार हो गया था. अब जवाद के भाई हमूद से पूछताछ जारी है.

November 17, 202508:04 IST

भोपाल: 12 साल के लड़के ने राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते

भोपाल के प्रतिभाशाली 12 वर्षीय शतरंज सनसनी माधवेंद्र प्रताप शर्मा ने 2025 राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया. यह आयोजन 8-16 नवंबर, 2025 को कुआलालंपुर, मलेशिया में हुआ. 16 विभिन्न देशों के प्रतिभागियों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए, शर्मा ने भारत का प्रतिनिधित्व किया और अंडर-12 स्टैंडर्ड फॉर्मेट और अंडर-18 ब्लिट्ज फॉर्मेट दोनों में स्वर्ण पदक जीता. मध्य प्रदेश शतरंज संघ ने प्रताप को बधाई दी.

November 17, 202508:01 IST

Bhopal News: काम में लापरवाही करने वाले BLO निलंबित

भोपाल कलेक्टर ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले BLO के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अनंत लाल मिश्रा को निलंबित कर दिया है. मिश्रा पर आरोप है कि उन्होंने बीएलओ एप पर आवश्यक डिजिटाइजेशन नहीं किया. इस लापरवाही के चलते कलेक्टर ने सख्त निर्णय लेते हुए मिश्रा को निलंबित करने के आदेश दिए हैं. BLO द्वारा किए गए कार्यों में शिथिलता बरतने पर प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है.

November 17, 202508:00 IST

मध्यप्रदेश में शीतलहर का प्रकोप, बदले स्कूलों के टाइम

मध्य प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी है. कई जिलों में स्कूलों का समय बदला गया है. छिंदवाड़ा में कलेक्टर ने स्कूलों का समय बढ़ाया है. इंदौर और भोपाल में भी जल्द ही स्कूलों की टाइमिंग पर फैसला हो सकता है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है और अगले 2 दिनों तक शीतलहर का दौर जारी रहेगा. भोपाल और इंदौर में पारा 6.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो पिछले 25 वर्षों में नवंबर महीने का सबसे कम तापमान है. कई जिलों में कोल्ड वेव की चेतावनी है. राजगढ़ सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 6 डिग्री तक पहुंच गया.

November 17, 202507:58 IST

साइबर क्राइम ने जारी की एडवाइजरी, SIR के नाम पर हो रही धोखाधड़ी से रहें सावधान

आम जनता से जुड़ी जरूरी खबर. साइबर क्राइम ने एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन्होंने SIR के नाम पर हो रही धोखाधड़ी से सावधान रहने की सलाह दी है. साइबर अपराधी SIR को लेकर फेक कॉल करते हैं और लोगों से OTP मांगते हैं. ठग SIR APK फाइल नाम से फर्जी एपीके इंस्टॉल करवाते हैं. सावधान रहें और किसी भी अनजान कॉल पर OTP साझा न करें.

November 17, 202507:56 IST

Ujjain News: बाबा महाकाल का आज का श्रंगार

homemadhya-pradesh

पावर पैक्ड रहेगा आज CM का दिन, दिल्ली से ग्वालियर, फिर भोपाल… लेंगे बड़े फैसले



Source link