कलेक्टर नीतू माथुर ने आदेश जारी किया है।
आलीराजपुर में शीतलहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कलेक्टर नीतू माथुर ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इसके अनुसार, जिले के सभी स्कूल अब सुबह 9 बजे से पहले संचालित नहीं किए जाएंगे।
.
यह आदेश नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई और माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध विद्यालयों पर लागू होगा। कलेक्टर ने वर्तमान में शीतऋतु और तापमान में आई गिरावट को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।
जारी किया गया यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। सभी विद्यालय प्रबंधन को इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।