Last Updated:
एशिया कप राइजिंग स्टार 2025 में ग्रुप बी के 10वें मैच में इंडिया ए ने ओमान को 6 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही इंडिया ए की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली. पाकिस्तान शाहीन के बाद भारत सेमीफाइनल में पहुंचने वाली इस ग्रुप से दूसरी टीम है.
दोहा: कसी हुई गेंदबाज के बाद मिडिल ऑर्डर की दमदार बल्लेबाजी से इंडिया ए ने एशिया कप राइजिंग स्टार 2025 में ओमान को 6 विकेट से हरा दिया. करो या मरो के इस मुकाबले में जीत के साथ ही इंडिया ए ग्रुप बी से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है. दोहा में खेले गए इस मैच में इंडिया ए की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था.
पहले बल्लेबाजी करने उतरी ओमान की टीम ने सधी हुई शुरुआत की थी, लेकिन बीच के ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी के कारण ओमान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 135 रन ही बना पाई. इसके जवाब में इंडिया ए ने शुरुआती झटके बावजूद हर्ष दुबे की बेहतरीन फिफ्टी से मैच को आसानी से अपने नाम कर लिया है. इस जीत के बाद अब टीम इंडिया के तीन मैच में 4 अंक हो गए हैं.
इंडिया ए के लिए हर्ष दुबे ने की दमदार बैटिंग
ओमान के खिलाफ के प्रियांश आर्य और वैभव सूर्यवंशी के रूप में दो जल्दी विकेट गंवाने के बाद चौथे नंबर पर बैटिंग करने उतरे हर्ष दुबे ने नमन धीर के साथ मिलकर दमदार बल्लेबाजी की. एक छोर पर नमन ने विकेट को संभालने का काम किया तो दूसरी तरफ हर्ष ने तेज गति से रन बटोरे. नमन के आउट होने के बाद नेहाल वढेरा से भी हर्ष को अच्छा साथ मिला और दोनों के बीच 66 रनों की पार्टनरशिप हुई. इंडिया ए के लिए हर्ष 44 गेंद में 53 रन बनाकर नाबाद रहे. हर्ष ने अपनी इस पारी में 7 चौके और एक छक्का भी लगाया. हर्ष के अलावा नमन धीर ने 30 और नेहाल वढेरा ने 23 रनों की पारी खेली.
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें