इंदौर में मिलेगी वड़ा पाव जैसी ‘दाबेली’, गुजरात से मसाले मंगाते हैं दुकानदार

इंदौर में मिलेगी वड़ा पाव जैसी ‘दाबेली’, गुजरात से मसाले मंगाते हैं दुकानदार


Last Updated:

Indore News: दाबेली को तैयार करने के बाद परोसते वक्त इसमें धनिया की चटनी, इमली चटनी, प्याज, स्पेशल नमकीन सेव, बारीक सेव, चीज़ और गार्लिक सॉस की स्टफिंग की जाती है. यकीनन इसे देखते ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा.

इंदौर. आपने वड़ा पाव तो खाया होगा. वड़ा पाव हर जगह आसानी से मिल भी जाता है लेकिन वड़ा पाव से मिलती-जुलती एक ऐसी अनोखी डिश के बारे में हम यहां जिक्र कर रहे हैं, जिसको देखते ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा. इसके मसाले इतने स्वादिष्ट होते हैं कि जब इसे पकाया जाता है, तो सुगंध से ही आसपास का वातावरण स्वाद से सराबोर हो जाता है. हम बात कर रहे हैं गुजराती डिश दाबेली की, जिसके इंदौरी नमकीन का साथ मिलते ही एक अलग ही व्यंजन तैयार हो गया है. दरअसल ब्रेड बन को बटर में तलकर उसके बीच आलू, गाजर, चुकंदर और पनीर को मिक्स करके एक ऐसी स्टफिंग तैयार की जाती है, जो काफी स्वादिष्ट होती है. इस स्टफिंग में खासतौर पर तैयार किए गए गुजराती मसाले डाले जाते हैं. इसमें हल्दी, अमचूर, काला नमक, चीनी और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर एक खास खट्टा-मीठा व्यंजन तैयार किया जाता है. स्टफिंग को दबाया जाता है और इसे किसी पैक्ड सैंडविच की तरह बना दिया जाता है और ऐसे तैयार होती है दाबेली जैसा कि इसके नाम ये भी पता चलता है.

दाबेली को तैयार करने के बाद परोसते वक्त इसमें इमली की चटनी, धनिया चटनी, प्याज, स्पेशल नमकीन सेव, बारीक सेव, चीज़ और गार्लिक सॉस की स्टफिंग की जाती है. इसे देखते ही मुंह में पानी आ जाता है. यह न केवल खाने में बल्कि देखने भी काफी अच्छी होती है. इंदौर में दाबेली लिमिटेड आउटलेट पर उपलब्ध है. अगर आप इसका स्वाद लेना चाहते हैं, तो आपको LIG रोड पर एसके पाल स्नैक्स पर जाना होगा, जिन्होंने गुजरात के कच्छ से इंदौर आकर यहां दाबेली को प्रचलित कर दिया है. आज भी वह दाबेली के मसाले गुजरात से मंगाते हैं. इसकी एक प्लेट की कीमत 30 रुपये है.
कच्छ के मांडवी शहर से शुरू हुआ दाबेली का सफर
दाबेली का सफर 1960 के दशक में कच्छ के मांडवी शहर से शुरू हुआ माना जाता है. इस स्वादिष्ट व्यंजन को सबसे पहले बनाने का श्रेय केशवजी गाभा चूड़ासमा नाम के एक व्यापारी को दिया जाता है. उन्होंने एक साधारण बन को आलू के मसालेदार मिश्रण, चटनी और कुछ अनोखे मसालों से भरकर एक नया रूप दिया था. गुजराती में दाबेली का अर्थ होता है दबाया हुआ, जो इसे तैयार करने के तरीके पाव के बीच स्टफिंग को दबाकर भरने से लिया गया है.

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

इंदौर में मिलेगी वड़ा पाव जैसी ‘दाबेली’, गुजरात से मसाले मंगाते हैं दुकानदार



Source link