एशेज के दुर्भाग्यशाली कप्तान…,शर्मनाक रिकॉर्ड के साथ जुड़ा महान खिलाड़ी का नाम, जानें पूरा मामला

एशेज के दुर्भाग्यशाली कप्तान…,शर्मनाक रिकॉर्ड के साथ जुड़ा महान खिलाड़ी का नाम, जानें पूरा मामला


21 नवंबर से क्रिकेट जगत की सबसे ऐतिहासिक क्रिकेट लीग की शुरुआत हो रही है.  जी हां हम बात कर रहे हैं एशेज 2025/26 की. इस ऐतिहासिक सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इंग्लैंड का रिकॉर्ड पिछले कुछ सालों से बेहद खराब रहा है. खासकर ऑस्ट्रेलिया की धरती पर वह काफी समय से एशेज सीरीज नहीं जीत पाए हैं. इस बार दारोमदार बेन स्टोक्स के पास है. आज हम आपको बताएंगे सबसे ज्यादा एशेज में मैच हारने वाले कप्तान के बारे में.

आर्ची मैकलारेन
एशेज इतिहास में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच हारने का रिकॉर्ड आर्ची मैकलारेन के नाम है. उन्होंने 1897 से 1909 तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 एशेज टेस्ट मैचों में कप्तानी की. उन्हें बतौर कप्तान 11 मैचों में हार का सामना करना पड़ा.  बता दें कि उन्हें 4 मैचों में जीत मिल पाई है. मैकलारेन सबसे ज्यादा मैच हारने के मामले में एशेज के इतिहास के नंबर 1 कप्तान हैं.

जो रूट
लिस्ट में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के महान खिलाड़ियों में से एक जो रूट का नाम है. रूट बतौर खिलाड़ी एशेज के बेहतरीन खिलाड़ी हैं. इस बार सभी की नजरें उनके प्रदर्शन पर होने वाली हैं, लेकिन बता दें कि उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी कायम है. रुट ने साल 2017 से 2022 तक 15 एशेज टेस्ट मैच में इंग्लैंड की कप्तानी का जिम्मा संभाला है उन्हें 10 में हार का सामना करना पड़ा है. बता दें कि बतौर कप्तान उनका प्रदर्शन इतना खराब है कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महज 2 मुकाबले जीतने में कामयाब रहे हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source


माइकल एथरटन

लिस्ट में नंबर 3 पर एक और इंग्लैंड के कप्तान का नाम है. दरअसल, हम बात कर रहे हैं माइकल एथरटन के बारे में. उन्होंने अपने करियर के दौरान 1993 से 2001 तक एशेज में इंग्लैंड की टीम के नेतृत्व का जिम्मा संभाला था. जिसमें उन्हें 15 मैच में से 9 में शिकस्त झेलनी पड़ी थी. वहीं, 4 बार हार का सामना करना पड़ा था.

ये भी पढ़ें: IPL में गेंदबाजी का ‘किंग’…, खूंखार बॉलिंग के दम पर काटी थी पूरे सीजन गदर, देखें पूरा रिकॉर्ड



Source link