खिलचीपुर सड़क विवाद पर करणी सेना का सड़क पर प्रदर्शन: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, आधे घंटे जाम; अफसरों के आश्वासन पर विरोध समाप्त – rajgarh (MP) News

खिलचीपुर सड़क विवाद पर करणी सेना का सड़क पर प्रदर्शन:  आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, आधे घंटे जाम; अफसरों के आश्वासन पर विरोध समाप्त – rajgarh (MP) News


राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में सोमवार शाम को सड़क विवाद के बाद हुए हमले के विरोध में करणी सेना और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे थाने के सामने सड़क पर बैठ गए। प्रदर्शनकारी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे और लगभग

.

इस दौरान करणी सेना के संभाग सहयोजक जितेंद्र सिंह खिंची, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, तहसील अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष करण सिंह और भूपेंद्र सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। जितेंद्र सिंह खिंची ने कहा कि मामले में केवल धारा 151 में कार्रवाई की गई है जबकि पीड़ितों पर 15-20 लोगों ने हमला किया, इसलिए मामले को कठोर धाराओं में दर्ज किया जाना चाहिए। जिला अध्यक्ष करण सिंह ने मांग की कि पकड़े गए आरोपियों का नगर में जुलूस निकालकर कड़ा संदेश दिया जाए।

करीब आधे घंटे तक जाम जारी रहने के बाद, टीआई उमाशंकर मुकाती और तहसीलदार विनीत गोयल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी नेताओं से चर्चा कर आश्वासन दिया कि बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इसके बाद करणी सेना के कार्यकर्ता शांत हुए और जाम समाप्त कर दिया।

यह है मामला… खिलचीपुर में सोमवार शाम मंडी रोड पर मामूली सड़क विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देवा खेड़ी निवासी कुलदीप सिंह खिंची और राजपाल ऑल्टो कार से गांव लौट रहे थे, तभी राजस्थान के रटलाई निवासी समीर खान अपनी बाइक से तेज रफ्तार में कार से टकरा गया और कार का साइड ग्लास टूट गया।

कुलदीप ने नुकसान की बात कही तो समीर और उसके साथियों मोइन खान व भुरू उर्फ मासूक से कहासुनी हो गई। इसके बाद समीर ने फोन कर 10-15 साथी बुला लिए और भीड़ ने कुलदीप व राजपाल को घेरकर लात-घूंसे से पीटना शुरू कर दिया। बचाने आए ललित विश्वकर्मा को भी चोटें आई। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना का वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने समीर उर्फ यूनुस, मोइन, भुरू उर्फ मासूक, शाहिल, समीर पिता शरीफ खा और आशिक पिता अजहर के खिलाफ मारपीट व गाली-गलौज की धाराओं में मामला दर्ज किया। मोइन, भुरू और समीर सहित छह आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।



Source link