गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने को तैयार वैभव सूर्यवंशी, इंडिया ए का लाइव एक्शन

गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने को तैयार वैभव सूर्यवंशी, इंडिया ए का लाइव एक्शन


Last Updated:

India A vs Oman Live: एशिया कप राइजिंग स्टार 2025 में ग्रुप बी का 10वां मैच इंडिया ए और ओमान के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए दोहा के ईडन पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम में उतरेगी. मुकाबले में इंडिया …और पढ़ें

इंडिया ए बनाम ओमान लाइव क्रिकेट मैच

नमस्ते, न्यूज 18 हिंदी क्रिकेट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. एशिया कप राइजिंग स्टार 2025 में ग्रुप बी का 10वां मैच इंडिया ए और ओमान के बीच खेला जाएगा. टीम इंडिया का टूर्नामेंट में ये तीसरा मैच है. अब तक खेले गए दो मैचों में भारत को एक में जीत और एक में हार मिली है. इस तरह भारतीय टीम 2 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है. ऐसे में टीम इंडिया को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसे हर हाल में ओमान पर जीत चाहिए.

दोनों टीमों का स्क्वाड-

इंडिया ए- वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, नमन धीर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), नेहल वढेरा, आशुतोष शर्मा, रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, यश ठाकुर, गुरजपनीत सिंह, सुयश शर्मा, विजयकुमार वैश्य, सूर्यांश शेडगे, युद्धवीर सिंह चरक, अभिषेक पोरेल.

ओमान-हम्माद मिर्जा (कप्तान), सुफियान यूसुफ (विकेटकीपर), करण सोनावले, वसीम अली, नारायण सैशिव, आर्यन बिष्ट, ज़िकरिया इस्लाम, सुफियान महमूद, मुज़ाहिर रजा, समय श्रीवास्तव, शफीक जान, जय ओडेद्रा, पृथ्वीकुमार मच्ची, हसनैन शाह, शुएब अल बलुशी, उबैद उल्लाह, एमडी यूसुफ.

November 18, 202518:32 IST

IND A vs OMA Live cricket score: वैभव सूर्यवंशी पर है सबकी है नजर

टूर्नामेंट के पहले मैच में तूफानी शतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी पर एक बार फिर से नजर है. ओमान के खिलाफ उम्मीद है कि एक बार फिर वैभव के बल्ले से रनों की बारिश देखने को मिल सकती है.

November 18, 202518:02 IST

IND A vs OMA Live cricket score: एशिया कप राइजिंग स्टार्स में इंडिया ए की टक्कर ओमान से

एशिया कप राइजिंग स्टार्स के ग्रुप बी में इंडिया ए की टक्कर ओमान से है. दोनों टीमें इस मैच के लिए दोहा में टकराएगी. इंडिया ए और ओमान दोनों के लिए टूर्नामेंट का ये तीसरा मैच है.

homecricket

गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने को तैयार वैभव सूर्यवंशी, इंडिया ए का लाइव एक्शन



Source link