नीमच में राजस्व रिकॉर्ड से कुआं गायब, परिवार पर हमला: पीड़ितों ने की कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर उच्च स्तरीय जांच की मांग – Neemuch News

नीमच में राजस्व रिकॉर्ड से कुआं गायब, परिवार पर हमला:  पीड़ितों ने की कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर उच्च स्तरीय जांच की मांग – Neemuch News


कलेक्टर कार्यालय में प्रदर्शन करते पीड़ित के परिजन।

नीमच सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम लोलपुरा (नवलपुरा) में कुएं के स्वामित्व को लेकर चल रहे विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। मंगलवार दोपहर पीड़ित कन्हैयालाल के परिवार ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। परिवार का आरोप है कि राजस

.

परिवार ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी कृषि भूमि सर्वे नंबर 215 और 40 पर स्थित सामलाती कुओं को पटवारी प्रेमशंकर पटेल और मौजा पटवारी महेन्द्र सिंह सिसोदिया ने विपक्षी लक्ष्मीनारायण से कथित तौर पर अवैध लाभ लेकर राजस्व रिकॉर्ड से हटा दिया है। इसी प्रशासनिक गड़बड़ी के कारण बीते दिनों आरोपी पक्ष ने उनके परिवार पर हमला कर दिया।

कलेक्टर को ज्ञापन सौंपता पीड़ित।

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने सिंचाई की पाइपलाइन तोड़ दी और मोटर को कुएं में फेंक दिया। आरोपी कैलाश ने कन्हैयालाल (वरिष्ठ) के सिर पर लकड़ी से वार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और तीन टांके लगे। वे अभी भी इलाज जारी हैं।

अन्य आरोपियों ने कन्हैयालाल, उनके भाई बालमुकुन्द, भाभी लीलाबाई और बीच-बचाव के लिए आए काका प्रेमसुख के साथ लात-घूंसों और लोहे के सरिए से मारपीट की। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पीड़ित परिवार ने कलेक्टर से उच्च अधिकारी द्वारा पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने गायब हुए कुएं को वापस राजस्व अभिलेखों में दर्शाने, गड़बड़ी करने वाले पटवारी और मौजा पटवारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की अपील की। इसके अतिरिक्त, परिवार ने वर्तमान में बोई गई अफीम और गेहूं की फसल की सिंचाई के लिए अनुमति और अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की है।



Source link