Last Updated:
त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान के बाबर आजम की जिम्बाब्वे के खिलाफ हालत खराब हो गई. बाबर आजम मुकाबले में अपना खाता भी नहीं खोल पाए. बाबर आजम सिर्फ 3 गेंद का सामना कर चलते बने, जिससे उनकी जमकर फजीहत हो रही है.
रावलपिंडी: त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ बाबर आजम अपना खाता भी नहीं खोल पाए. बाबर आजम पाकिस्तान के लिए क्रीज पर सिर्फ 3 गेंद तक किट पाए. बाबर को जिम्बाब्वे के ब्रैड इवांस ने एलबीडबल्यू आउट किया. इस तरह बाबर श्रीलंका के खिलाफ अच्छी लय में आने के बाद एक बार फिर फ्लॉप हो गए. श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में बाबर आजम ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली थी.
हालांकि, बाबर आजम मैच में अपना खाता नहीं खोल पाए, लेकिन पाकिस्तान किसी तरह 4 गेंद रहते जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराने में सफल रहा. मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिला था. पहले बैटिंग करने उतरी जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 148 रन का स्कोर बनाया. इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम अंतिम ओवर में 5 विकेट पर 151 रन बनाकर जीत हासिल कर पाई.
लड़खड़ा गई थी पाकिस्तान की बल्लेबाजी
जिम्बाब्वे के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही थी. टीम ने 30 रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे. जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने लगभग अपना शिकंजा कस लिया था, लेकिन मध्यक्रम में फखर जमां और उस्मान ने किसी तरह पारी को संभाल लिया. फखर जमां ने पाकिस्तान के लिए 32 गेंद में 44 रनों की पारी खेली. इस के अलावा उस्मान ने 28 गेंद में 37 रनों का योगदान दिया. वहीं आखिर में मोहम्मद नवाज ने 12 गेंद में 21 रन बनाकर बाजी को पलट दिया.
अच्छी शुरुआत भुना नहीं पाई जिम्बाब्वे की टीम
पाकिस्तान के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में जिम्बाब्वे की टीम को बल्लेबाजी में अच्छी शुरुआत मिली थी. जिम्बाब्वे के लिए तदिवानाशे मारुमानी और ब्रयान बेनेट के बीच पहले विकेट के लिए 72 रनों की पार्टनरशिप हुई थी. तदिवानाशे मारुमानी ने 22 गेंद में 30 रन बनाए, जबकि बेनेट ने 36 गेंद में 49 रनों की पारी खेली. इन दोनों के आउट के होने के बाद फिर जिम्बाब्वे की टीम संभल नहीं पाई. इस तरह टीम 150 रन के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाई. गेंदबाजी में पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद नवाज ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए. इसके अलावा शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, सैम अयूब और अबरार अहमद ने एक-एक विकेट लिए.
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें