बाबर आजम पर जुर्माना… सेंचुरी कमबैक के बाद मिली बैड न्यूज, इस हरकत पर एक्शन में आया ICC

बाबर आजम पर जुर्माना… सेंचुरी कमबैक के बाद मिली बैड न्यूज, इस हरकत पर एक्शन में आया ICC


Babar Azam: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम इन दिनों अपने कमबैक को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्होंने 907 दिनों के लंबे इंतजार के बाद बाबर ने सेंचुरी का सूखा खत्म किया. शतक की खुशी शांत नहीं हुई होगी कि एक बैड न्यूज बाबर आजम को मिल गई है. बाबर पर आईसीसी ने जोरदार जुर्माना ठोका है. मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खत्म हुई सीरीज के बाद बाबर आजम पर जुर्माने का ऐलान किया है. उन्होंने तीसरे मैच के दौरान ICC आचार संहिता का उल्लंघन किया था.

ICC ने क्यों ठोका जुर्माना?

ICC ने एक बयान में कहा, ‘पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम पर लेवल 1 ICC आचार संहिता के उल्लंघन के लिए उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है.’ बाबर ने खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायक कर्मियों के लिए ICC आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन किया, यह अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़ों, मैदान के उपकरण या फिक्स्चर और फिटिंग के दुरुपयोग’ से संबंधित है.

Add Zee News as a Preferred Source


बाबर ने की थी ये हरकत?

यह घटना तीसरे वनडे में पाकिस्तान की पारी के 21वें ओवर में हुई जब बाबर ने आउट होने के बाद क्रीज छोड़ने से पहले अपने बल्ले से स्टंप्स पर गेंद मार दी. आईसीसी ने कहा कि यह 24 महीनों में बाबर का पहला अपराध था और उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है. श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में बाबर ने 52 गेंदों में 34 रन बनाए और 21वें ओवर में जेफरी वेंडरसे ने उन्हें आउट कर दिया.

ये भी पढे़ं.. IND vs SA: टर्न, बाउंस और.. कोलकाता पिच पर बवाल के बाद गुवाहाटी पर नजर, समझें कैसा होगा पिच का गणित?

पाकिस्तान ने जीती सीरीज

पाकिस्तान ने रविवार को अपने तीसरे और अंतिम वनडे में 32 गेंद शेष रहते छह विकेट से जीत दर्ज की. मेजबान टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 3-0 से सीरीज को अपने नाम किया. बाबर ने इस सीरीज को जीतने में अहम भूमिका निभाई और लंबे समय से चल रहे शतकों के सूखे को खत्म कर दिया. बाबर ने दूसरे मैच में 102 रन की पारी खेली थी. अब देखना होगा कि बाबर का आने वाले समय में प्रदर्शन में सुधार होता है या नहीं.



Source link