बुरहानपुर में डायरिया का कहर, 6 वार्डों में 100 से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती

बुरहानपुर में डायरिया का कहर, 6 वार्डों में 100 से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती


Last Updated:

Burhanpur News: बुरहानपुर जिले में करीब आधा दर्जन वार्ड ऐसे है. जहां पर गंदे पानी की समस्या बनी हुई है. यह समस्या सबसे अधिक लोहार मंडी गणपति नाका आजाद वार्ड बुधवारा और खेराती बाजार क्षेत्र में है जहां पर नलों में गंदा पानी आ रहा है.

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में करीब आधा दर्जन वार्ड ऐसे है. जहां पर गंदे पानी की समस्या बनी हुई है. यह समस्या सबसे अधिक लोहार मंडी गणपति नाका आजाद वार्ड बुधवारा और खेराती बाजार क्षेत्र में है जहां पर नलों में गंदा पानी आ रहा है. इसलिए लोग बाजार से पानी खरीद कर लाकर पीने के लिए मजबूर हो गए हैं.यह सिलसिला बढ़ गया है. गंदा पानी पीने से क्षेत्र में डायरिया की समस्या भी फैल रही है.

अभी हाल फिलहाल में एक महीने में 20 से अधिक डायरिया के मरीज भी सामने आए हैं. इसके बावजूद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं. जिसको लेकर अब लोगों ने जिम्मेदारों से इस और ध्यान देकर पानी की पाइपलाइन के सुधार कार्य की मांग की है ताकि गंदे पानी से निजात मिले यह समस्या पिछले 6 महीने से बनी हुई है. 6 वार्ड में करीब 20000 से अधिक लोग निवास करते हैं जो यह समस्या से परेशान है.

क्षेत्र वासियों ने दी जानकारी 
टीम ने गणपति नाका क्षेत्र में रहने वाले सादिक खा से बात की तो उन्होंने बताया कि क्षेत्र में गंदे पानी की समस्या बनी हुई है. इसलिए डायरिया के मरीज बढ़ते जा रहे हैं मेरे घर में भी दो मरीज ऐसे हैं जिनको उल्टी दस्त हो रही है. जिला अस्पताल में भर्ती है.आसपास के क्षेत्र में भी मरीज की यही समस्या बनी हुई है. उल्टी दस्त के सबसे अधिक मरीज सामने आ रहे हैं. कुछ मरीज गंभीर है जिनको आईसीयू में भी भर्ती किया गया है. मरीजों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा हैं. सबसे अधिक संख्या बच्चों की है.जिनकी उम्र 5 साल से लेकर तो 13 साल की है.

जिम्मेदारों ने यह दिया जवाब 
टीम ने अपर कलेक्टर वीर सिंह चौहान से बात की तो उन्होंने बताया कि अभी रोजाना डायरिया के मरीज जिला अस्पताल में आ रहे हैं. जिनका डॉक्टरों की टीम उपचार कर रही है. जिला प्रशासन के द्वारा भी जगह-जगह पर शिविर लगाए जा रहे हैं. ताकि क्षेत्र के लोग वहीं पर उपचार करवा सके और जो भी ऐसे गंभीर मरीज सामने आ रहे हैं उनको आईसीयू में भर्ती कर रहे हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

बुरहानपुर में डायरिया का कहर, 6 वार्डों में 100 से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती



Source link