भुआबिछिया अधिवक्ता संघ चुनाव संपन्न: संदीप पटेल उपाध्यक्ष, पीयूष पांडेय सचिव; विजय चौरसिया अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए – Mandla News

भुआबिछिया अधिवक्ता संघ चुनाव संपन्न:  संदीप पटेल उपाध्यक्ष, पीयूष पांडेय सचिव; विजय चौरसिया अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए – Mandla News


मंडला जिले के भुआबिछिया अधिवक्ता संघ का चुनाव सोमवार को संपन्न हुआ। इसमें उपाध्यक्ष और सचिव पद के लिए मतदान कराया गया, जबकि अध्यक्ष सहित पांच अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

.

संघ के कुल 43 मतदाताओं ने शत-प्रतिशत मतदान किया। दिन भर चली मतदान प्रक्रिया के बाद शाम को मतों की गणना की गई।

उपाध्यक्ष पद के लिए संदीप पटेल को 25 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी देव नंदन श्रीवार्ती को 18 मत प्राप्त हुए। सचिव पद पर पीयूष पांडेय ने 29 मतों के साथ जीत दर्ज की, वहीं भवानी उद्दे को 14 मत मिले।

मतगणना के बाद संदीप पटेल को उपाध्यक्ष और पीयूष पांडेय को सचिव निर्वाचित घोषित किया गया।

अध्यक्ष पद पर विजय चौरसिया, महिला उपाध्यक्ष रक्षा कोष्ठा, सहसचिव नानकराम धुर्वे, कोषाध्यक्ष बलराम शर्मा और ग्रंथपाल दिलीप कोर्वे निर्विरोध चुने गए।

निर्वाचन अधिकारी जयप्रकाश नारायण मिश्रा ने इन सभी को दो वर्षीय कार्यकाल के लिए निर्वाचित घोषित किया।



Source link