कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने टीम को सम्मानित किया।
भोपाल में 17 से 18 नवंबर तक आयोजित 29वें राष्ट्रीय युवा उत्सव की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आगर-मालवा जिले ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिले के दल ने उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए सामूहिक लोक नृत्य प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की। उत्कृ
.
आगर मालवा जिले की विजेता टीम।
सामूहिक लोक नृत्य दल में प्रिया पाटीदार, छवि गर्ग, रश्मि तिवारी, वर्षा धाकड़, वेदांशी पाटीदार, इशिका पाटीदार, खुशी राजपूत, हर्षिता पाटीदार, प्रदीप लोवंशी, कुलदीप पुरी, मनीष मीणा, सियाराम पाटीदार, प्रियंका पाटीदार और आस्था नीमा शामिल थे। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह और जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी शक्ति राऊत ने दल को बधाई दी।