Last Updated:
Vaibhav Suryavanshi six: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने ACC मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स में 14 साल की उम्र में 144 रन की पारी खेली सबके होश उड़ा दिए हैं. ओमान के बल्लेबाज आर्यन बिष्ट ने कहा वो जानना चाहते हैं कि 14 साल की उम्र में इतने जोरदार छक्के वो कैसे मार लेते हैं.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट के युवा विस्फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने दुनियाभर में हंगामा मचा रखा है. महज 14 साल के इस खिलाड़ी ने गेंदबाजों को बड़े-बड़े छक्के मारकर क्रिकेट के दिग्गजों को हैरान कर दिया है. ACC मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स में ओमान के खिलाफ मुकाबले से पहले विपक्षी खिलाड़ी भी हैरान हैं. उनके यूएई के खिलाफ 42 गेंद में 144 रन बनाने के बाद वे सोच रहे हैं कि इतनी कम उम्र में कोई कैसे इतनी दूर तक गेंद मार सकता है.
ओमान के 20 साल के बल्लेबाज आर्यन बिष्ट ने TOI को बताया, “हमने वैभव सूर्यवंशी को सिर्फ टीवी पर देखा है, और अब हम उनके खिलाफ खेलेंगे. जब आप 14 साल के होते हैं और इतनी दूर तक गेंद मार सकते हैं, तो यह असाधारण प्रतिभा है. यह कुछ ऐसा है जो हर कोई नहीं कर सकता. निश्चित रूप से मैं उस उम्र में ऐसा नहीं कर सकता था. 14 साल के हो कैसे मारते हो ये छक्के? वह काफी टैलेंटेड हैं, मैं उनके खिलाफ खेलने के लिए बहुत उत्साहित हूं,”
VAIBHAV SURYAVANSHI DOING WHAT WE DREAMT AT 14 YEARS OLD.
INDIA 🇮🇳