संस्कृति और सृजन से चमका युवा उत्सव, प्रतिभाओं को सम्मान: राष्ट्रीय स्तर पर देंगे प्रस्तुति मध्यप्रदेश के 30 युवा चयनित – Bhopal News

संस्कृति और सृजन से चमका युवा उत्सव, प्रतिभाओं को सम्मान:  राष्ट्रीय स्तर पर देंगे प्रस्तुति मध्यप्रदेश के 30 युवा चयनित – Bhopal News


राजधानी स्थित रवीन्द्र भवन में मंगलवार को 29वें राज्य स्तरीय युवा उत्सव का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की धुरी बताते हुए कहा कि वैभवशाली भारत के निर्माण में युवाओं की भू

.

मंत्री सारंग ने युवा प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि युवा अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं और समाज, प्रदेश व राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि जिसने समाज और राष्ट्र के लिए काम किया, वही इतिहास में अपना नाम दर्ज कराता है।

युवा प्रतिभाओं को सम्मानित करते मंत्री विश्वास सारंग।

संस्कृति को सहेजने का माध्यम बना युवा उत्सव मंत्री सारंग ने कहा कि युवा उत्सव प्रदेश की बहुरंगी संस्कृति को संरक्षित करने का सशक्त माध्यम है। यहां विभिन्न संभागों से आए युवाओं ने अपने प्रदर्शन से सिद्ध किया कि वे अपनी सांस्कृतिक जड़ों को नहीं भूले हैं।

मंच पर बिखरे सृजन और कला के रंग समारोह में युवा कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। खेल संचालक राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि उत्सव में चयनित 30 युवा अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे और प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुति देंगे।

7 विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मान

भाषण प्रतियोगिता :

  • प्रथम – सोमेश (ग्वालियर संभाग)
  • द्वितीय – तनिष जैन (भोपाल संभाग)
  • तृतीय – सजल जैन (इंदौर संभाग)

कहानी लेखन :

  • प्रथम – कृति शुक्ला (शहडोल)
  • द्वितीय – गोपाल मालवीय (उज्जैन)
  • तृतीय – मायरा सिंघानिया (सागर)

पेंटिंग :

  • प्रथम – अमृता धाकड़ (ग्वालियर)
  • द्वितीय – संस्कृति श्रीवास्तव (इंदौर)
  • तृतीय – सुयांश निखरे (जबलपुर)

कविता लेखन :

  • प्रथम – नकुल तिवारी (सागर)
  • द्वितीय – काजल चक्रवर्ती (जबलपुर)
  • तृतीय – वैशाली (नर्मदापुरम)

विज्ञान मेला :

  • प्रथम – समीर अहिरवार (सागर)
  • द्वितीय – प्रतिष्ठा सिंह ठाकुर (नर्मदापुरम)
  • तृतीय – उत्कर्ष नामदेव (रीवा)

समूह लोकगीत :

  • प्रथम – सागर संभाग
  • द्वितीय – भोपाल संभाग
  • तृतीय – शहडोल संभाग

समूह लोकनृत्य :

  • प्रथम – सागर संभाग
  • द्वितीय – जबलपुर संभाग
  • तृतीय – उज्जैन संभाग



Source link