Last Updated:
Senior Citizen Savings Scheme Interest Rate: इंडियन पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में ग्राहकों को 8.2 फीसदी ब्याज दर मिलता है. इस स्कीम में निवेश करने के लिए 60 साल से ज्यादा उम्र होनी चाहिए. इस योजना में अगर कोई व्यक्ति लगभग 30 लाख रुपये का निवेश करता है, तो उसे 2.46 लाख रुपये का वार्षिक ब्याज मिलेगा.
Senior Citizen Savings Scheme: भारत में टायरमेंट के बाद नियमित आय की चिंता हर वरिष्ठ नागरिक को होती है, लेकिन पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजंस सेविंग स्कीम (SCSS) आपके इस डर को खत्म कर देती है। सरकार की गारंटी वाली यह स्कीम आजकल सबसे ज्यादा चर्चा में है, क्योंकि इसमें बैंकों की एफडी से भी ज्यादा ब्याज मिलता है और हर महीने तय कमाई की सुविधा भी.
कौन और कैसे उठा सकता है फायदा
पोस्ट ऑफिस के सहायक अधीक्षक प्रमोद शंकर अग्निहोत्री ने Local18 को जानकारी देते हुए बताया कि यह स्कीम खासतौर पर 60 साल से अधिक आयु वाले लोगों के लिए है. हालांकि 55 से 60 साल की उम्र में VRS लेने वाले नागरिक भी इसमें अकाउंट खोल सकते हैं. डिफेंस सेक्टर- आर्मी, एयरफोर्स, नेवी और अन्य सुरक्षा बलों से 50-60 साल की उम्र में रिटायर्ड हुए लोग भी इसके पात्र हैं. बस अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर आवश्यक दस्तावेज जमा कर अकाउंट ओपन कराया जा सकता है.
8.2% ब्याज और हर महीने मिलेगी तय इनकम
सरकार इस स्कीम पर 8.2% सालाना ब्याज दे रही है. निवेशक इसमें 1,000 रुपये से लेकर अधिकतम 30 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं. अगर कोई व्यक्ति 30 लाख रुपये एकमुश्त जमा करता है, तो उसे साल भर में 2.46 लाख रुपये तक का ब्याज मिलेगा. इसका मतलब-घर बैठे हर महीने लगभग ₹20,500 रुपये की पक्की कमाई. रिटायर लोगों के लिए यह किसी पेंशन से कम नहीं है.
जरूरत पड़े तो बीच में बंद भी कर सकते हैं खाता
SCSS की एक खास बात यह भी है कि जरूरत पड़ने पर खाता मेच्योरिटी से पहले भी बंद कराया जा सकता है. 1 साल से पहले बंद करने पर कोई ब्याज नहीं मिलेगा। 1 से 2 साल के भीतर बंद करने पर 1.5% ब्याज कटेगा. 2 से 5 साल के बीच बंद करने पर 1% ब्याज की कटौती होगी.
ब्याज पर टैक्स भी लगेगा
अगर सालाना ब्याज ₹50,000 से ज्यादा हो जाता है, तो TDS भी काटा जाएगा, लेकिन फॉर्म 15G/15H भरने पर यह कटौती नहीं होगी. पोस्ट ऑफिस की गारंटी, ऊंची ब्याज दरें और हर महीने तय कमाई यही वजह है कि रिटायरमेंट के बाद स्थिर आय चाहने वाले सीनियर सिटीजंस के लिए यह स्कीम आज सबसे भरोसेमंद निवेश विकल्प बन चुकी है.
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें