सीधी जिले के मड़वास थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर खेत में जुताई के दौरान एक ट्रैक्टर पलटने से 30 वर्षीय किसान की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना अमहा गांव में हुई। मृतक की पहचान अमहिया सोंधिया निवासी गब्बूचन्द उर्फ बाबूलाल साहू के रूप में हुई है। दुर्
.
बताया गया कि जुताई के दौरान ट्रैक्टर अचानक बेकाबू होकर पलट गया। गब्बूचंद ट्रैक्टर के नीचे दब गए और उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
पलटे हुए ट्रैक्टर के नीचे फंसा किसान।
हादसे की सूचना मिलते ही नदहा, अमहा, सोंधिया और अमहिया सहित आसपास के कई गांवों के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। मड़वास थाना प्रभारी भूपेश बैस भी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
एक्सीडेंट का मामला
थाना प्रभारी भूपेश बैस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला एक दुर्घटना प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा, “हमें सूचना मिलते ही टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रथम दृष्टया यह एक्सीडेंट का मामला लग रहा है। ट्रैक्टर पलटने के कारण युवक की दबकर मौत हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है।”
दुर्घटनास्थल की अन्य तस्वीरें…


