हरदा जिले में निर्वाचक नामावली के गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) में दो बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) ने सराहनीय कार्य किया है। टिमरनी विधानसभा के बीएलओ हंस कुमार दिलारे ने अपना शत-प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है, जबकि हरदा विधानसभा के लोकेश बिश्नोई ने 83.64% क
.
टिमरनी विधानसभा के मतदान क्रमांक 68, ग्राम खरतलाय के बीएलओ हंस कुमार दिलारे ने सोमवार शाम तक अपना शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया। इसी तरह, हरदा विधानसभा के मतदान केंद्र क्रमांक 28, छिड़गांव के बीएलओ लोकेश बिश्नोई ने सोमवार शाम तक 83.64 प्रतिशत कार्य पूरा किया है।
हंस कुमार दिलारे।

बीएलओ लोकेश बिश्नोई।
VC में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की प्रशंसा सोमवार शाम को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में इन दोनों बीएलओ के कार्य की प्रशंसा की गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पुरुषोत्तम कुमार ने भी दोनों बीएलओ के कार्य की सराहना की है।
25 जनवरी को राज्यपाल करेंगे सम्मानित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में यह भी बताया गया कि जो बीएलओ तत्परता से शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करेंगे, उन्हें 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर महामहिम राज्यपाल द्वारा राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इस अभियान में तत्परता से शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
कम मतदाता वाले केंद्रों पर पहले शुरू हुआ काम जिले में कम मतदाता संख्या वाले मतदान केंद्रों पर एसआईआर (स्पेशल समरी रिवीजन) का कार्य पहले शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य इन केंद्रों पर शत-प्रतिशत एसआईआर कार्य को शीघ्रता से पूरा कर अभियान को आगे बढ़ाना था।