807 दिन के बाद बाबर ने ठोका ODI शतक, टी20 में अब फैंस को जलवे का इंतजार

807 दिन के बाद बाबर ने ठोका ODI शतक, टी20 में अब फैंस को जलवे का इंतजार


Last Updated:

Pakistan T20I tri series: पाकिस्तान पहली टी20 ट्राई सीरीज रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका और जिम्बाब्वे के साथ 18 से 29 नवंबर तक आयोजित करेगा, आज जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला मैच खेलने उतरेगा पाकिस्तान. बाबर आजम पर होगी सबकी नजर .

बाबर आजम टी20 में बड़ी पारी खेलने को बेकरार

नई दिल्ली. पाकिस्तान अपने पहले टी20 ट्राई सीरीज की मेजबानी करने जा रहा है. श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ पाक टीम रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबले खेलेगी. ट्राई सीरीज के शुरू होने से पहले अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के हमले में उनके युवा क्रिकेटर्स के मारे जाने के बाद हटने का फैसला लिया था. इसके बाद पीसीबी ने जिम्बाब्वे को सीरीज को खेलने के लिए राजी किया. यह टूर्नामेंट 18 नवंबर से 29 नवंबर तक आयोजित होगा. इस टूर्नामेंट में कुल सात मैच खेले जाएंगे, और सभी मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में होंगे. लीग चरण की शीर्ष दो टीमें फाइनल में मुकाबला करेंगी.

पाकिस्तान इस ट्राई सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में 3-0 की जीत के बाद आत्मविश्वास के कदम रखेगा. पूर्व कप्तान बाबर आजम ने 807 दिन के इंतजार के बाद वनडे में शतक जमाया है. अब वो टी20 में भी अपने फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे. श्रीलंका को अपने कप्तान चरिथ असलंका और तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो की बीमारी के कारण घर लौटने की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. दासुन शनाका असलंका की अनुपस्थिति में श्रीलंकाई टीम की कप्तानी करेंगे, और पवन रत्नायके को टीम में शामिल किया गया है.

भारतीय दर्शकों को इस ट्राई सीरीज के लिए टेलीविजन प्रसारण या स्ट्रीमिंग नहीं देख पाएंगे. भारत सरकार ने पाकिस्तान के बीच मौजूदा राजनीतिक रिश्तों को देखते हुए इस पर रोक लगाया हुआ है. पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद ये फैसला लिया गया था.

कब खेला जाएगा पहला मैच

पहला मुकाबला आज शाम भारतीय समय के मुताबिक 6.30 बजे से शुरू होगा. मेजबान पाकिस्तान का सामने जिम्बाब्वे से होना है. रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में मुकबला खेला जाना है. पाकिस्तानी दर्शक पीटीवी स्पोर्ट्स और पीसीबी प्लेटफार्मों पर देख सकते हैं, जबकि उत्तरी अमेरिकी दर्शक विलो टीवी के माध्यम से देख सकते हैं. दक्षिण पूर्व एशियाई दर्शक क्रिकबज और एस्ट्रो पर मैच देख सकते हैं, जबकि उप-सहारा अफ्रीकी दर्शक सुपरस्पोर्ट पर देख सकते हैं. श्रीलंकाई दर्शकों के लिए डायलॉग टीवी और सुप्रीम टीवी पर उपलब्ध होगा. बांग्लादेशी प्रशंसक टी स्पोर्ट्स और टैपमाड पर एक्शन का अनुसरण कर सकते हैं.

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

807 दिन के बाद बाबर ने ठोका ODI शतक, टी20 में अब फैंस को जलवे का इंतजार



Source link