Gold-Silver Rate: ठंड में सोना भी गिरा, चांदी के दाम भी घटे, जानें ताजा भाव

Gold-Silver Rate: ठंड में सोना भी गिरा, चांदी के दाम भी घटे, जानें ताजा भाव


Gold-Silver Price 18 Nov: देशभर में आज सोने-चांदी के बाजारों में हलचल तेज है. इसी बीच राजधानी भोपाल के सराफा में आज सोने के भाव में 1720 रुपए की गिरावट दिखी है तो वहीं चांदी 4060 रुपए सस्ती हुई है. एमपी की राजधानी भोपाल में आज मंगलवार (18 Nov) को भारतीय बाजार के मुताबिक, बाजार शुरू होने तक सोने और चांदी के भाव कुछ इस प्रकार हैं.

भोपाल में 24 कैरेट सोने के दाम
आज: 121,620 रुपए/10 ग्राम
बीते दिन: 123,340 रुपए प्रति 10 ग्राम

भोपाल में चांदी का भाव
आज: 151,940 रुपए/1 किलो
बीते दिन: 156,000 रुपए प्रति किलो

फिर धड़ाम हुआ सोने का भाव, चांदी भी गिरी
देशभर में कई दिनों से ऊपर चढ़ रहे सोने के भाव में पिछले एक हफ्ते में फिर गिरावट हुई है. जिसके बाद सोना आज 1,700 रुपए सस्ता हुआ है. वहीं चांदी 3820 रुपए सस्ती हुई है. इसी बीच आज यलो मेटल कहे जाने वाले सोने के शुरुआती कारोबार में कितनी तेजी आई है यहां जाने. वहीं देश में आज गोल्ड-सिल्वर रेट कुछ इस प्रकार से हैं.

भारत में 24 कैरेट गोल्ड रेट
आज: 121,730 रुपए प्रति 10 ग्राम
बीते दिन: 123,430 रुपए प्रति 10 ग्राम

भारत में चांदी का भाव
आज: 152,300 रुपए प्रति 1 किलो
बीते दिन: 156,120 रुपए/किलो

हालमार्क ही है असली सोने की पहचान
अगर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी से समझौता न करें. हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी है. भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करता है. हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, जिसे ध्यान से रखकर ही सोना खरीदें. अगर आप ऐसा नही करते हैं तो आपके सोने में मिलावट भी हो सकती है तो हमेशा जांच परख कर ही खरीदी करें.

नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.



Source link