Last Updated:
Senior Citizen Life Certificate: मध्य प्रदेश के पेंशनर्स के लिए राहत भरी खबर है. अब लाइफ सर्टिफिकेट के लिए बैंक नहीं जाना पड़ेगा. सिर्फ एक कॉल पर डाकिया घर आकर मिनटों में जीवन प्रमाण तैयार करेगा. आइए जानते है कैसे…
Jeevan Pramaan Doorstep Service: मध्य प्रदेश के लाखों पेंशनर्स के लिए यह खबर किसी राहत से कम नहीं. अब उन्हें हर साल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए न बैंक जाना पड़ेगा और न ही डाकघर की लाइन में खड़ा होना पड़ेगा. केंद्र सरकार की डिजिटल सर्विस जीवन प्रमाण (Jeevan Pramaan) और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) की नई डोरस्टेप सर्विस ने इस पूरी प्रक्रिया को बेहद आसान, तेज और पेपरलेस बना दिया है. सिर्फ एक फोन कॉल करें और डाकिया आपके घर पहुंचकर मिनटों में जीवन प्रमाण पत्र जनरेट कर देगा.
जीवन प्रमाण एक बायोमेट्रिक आधारित डिजिटल सेवा है, जो पेंशनर्स की पहचान को तुरंत ऑथेंटिकेट कर देती है. सर्टिफिकेट बनते ही इसकी जानकारी सीधे आपके बैंक या पेंशन प्रदाता एजेंसी तक पहुंच जाती है और पेंशन बिना किसी रुकावट के खाते में आती रहती है. यह प्रमाण पत्र IT Act के तहत इलेक्ट्रॉनिक रूप में पूरी तरह मान्यता प्राप्त है.
पहले क्या होता था?
पहले हर साल नवंबर में पेंशनर्स को स्वयं बैंक जाकर जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होता था. बुजुर्गों को दस्तावेज संभालने और लाइन में लगने में काफी परेशानी होती थी. कई बार उनके कागज गुम हो जाते थे या बायोमेट्रिक मैच न होने पर प्रक्रिया अधूरी रह जाती थी, लेकिन भारतीय डाक विभाग ने इन सभी समस्याओं को खत्म करने के लिए यह सुविधा शुरू की है.
इंडियन पोस्ट ऑफिस के सहायक अधीक्षक प्रमोद शंकर अग्निहोत्री ने बताया कि यह सुविधा खासतौर पर 70-75 वर्ष से अधिक उम्र वाले पेंशनर्स के लिए वरदान है, जो लोग दूसरे शहर में नौकरी करने के बाद अपने गांव या शहर लौट आए, उन्हें पहले लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने में सबसे ज्यादा दिक्कत होती थी. अब पोस्टमैन घर पहुंचकर आधार नंबर, PPO नंबर और मोबाइल नंबर के आधार पर डिजिटल सर्टिफिकेट तैयार कर देता है. यदि पेंशनर का फिंगरप्रिंट मैच न हो, तो डाक विभाग फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए भी सर्टिफिकेट बनाता है. इस सेवा का शुल्क मात्र 70 रुपए रखा गया है, जिससे यह हर पेंशनर की पहुंच में है.
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें