MP Weather: भोपाल में टूटा 84 साल का रिकॉर्ड, रात का तापमान 5.2° पहुंचा, राजगढ़ में 5° के साथ सीजन की सबसे सर्द रात!

MP Weather: भोपाल में टूटा 84 साल का रिकॉर्ड, रात का तापमान 5.2° पहुंचा, राजगढ़ में 5° के साथ सीजन की सबसे सर्द रात!


भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले 84 सालों का रिकॉर्ड टूटा है. यहां नवंबर का पहला पखवाड़ा बीतने के साथ ही 16 नवंबर को न्यूनतम तापमान अपने रिकार्ड स्तर पर दर्ज किया गया. रात का तापमान यहां करीब 5. 2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. इसके अतिरिक्त राजगढ़ जैसे मैदानी इलाके में तापमान बीते एक सप्ताह से सबसे कम दर्ज किया जा रहा है. रविवार-सोमवार की रात प्रदेश के भोपाल, इंदौर, सीहोर, शाजापुर और राजगढ़ जैसे जिलों में तीव्र शीत लहर का प्रभाव देखा गया.
प्रदेश के अन्य जिलों में भी शीत लहर का दौर जारी है इसमें मुख्य रूप से जबलपुर, रीवा, छतरपुर, बैतूल, बड़वानी, खंडवा, धार और शहडोल जैसे जिले शामिल है. वहीं इंदौर, उज्जैन, चंबल और ग्वालियर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान करीब 3 से 4 डिग्री तक गिरा है. साथ ही भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री से लेकर 8.5 डिग्री तक गिरा.
मौसम वैज्ञानिक दिव्या सुरेंद्रन के अनुसार, वर्तमान समय में उत्तर पश्चिमी हवाएं प्रदेश में तेजी से आ रही हैं. वहीं एक लो प्रेशर एरिया बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका के हिस्से से होते हुए साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में सक्रिय है. साथ ही एक अन्य को प्रेशर सिस्टम बंगाल की खाड़ी में 22 नवंबर के आसपास सक्रिय होने की संभावना है.

इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के 2 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. इसमें मुख्य रूप से मौसम विभाग ने मंगलवार को इंदौर, भोपाल और राजगढ़ में तीव्र शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. वहीं शाजापुर, देवास, सीहोर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, हरदा, बैतूल, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, जबलपुर, दमोह, सागर, विदिशा और रायसेन में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है.

तापमान का ताजा हाल
अधिकतम तापमान: नर्मदापुरम – 28.8°C (सबसे ज्यादा), सागर – 28.2°C, खंडवा – 28.1°C, उज्जैन/गुना/खरगोन – 28°C, खजुराहो (छतरपुर) – 27.8°C
न्यूनतम तापमान: राजगढ़ – 5°C, (सबसे कम), भोपाल – 5.2°C, गिरवर (शाजापुर) – 5.4°C, कल्याणपुर (शहडोल) – 6.1°C, सीहोर – 6.8°C
कैसा रहा बड़े शहरों का पारा
उज्जैन – 28°C
ग्वालियर – 27.5°C
इंदौर – 26.1°C
जबलपुर – 25.5°C
भोपाल – 25.4°C



Source link