मंदसौर में 20 नवंबर यानी गुरुवार को बाबा पशुपतिनाथ मेले में प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
.
मंगलवार शाम कलेक्टर अदिति गर्ग और एसपी विनोद कुमार मीना ने प्रशासनिक दल के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों-कर्मचारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पार्किंग, पेयजल और सुरक्षा प्रबंधन को प्राथमिकता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंच के पीछे ग्रीन रूम तैयार करने और सेक्टरवार ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त, कलेक्टर ने पशुपतिनाथ मंदिर परिसर और कार्यक्रम स्थल के आसपास मवेशियों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के प्रभावी इंतजाम करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर का साथ और भी अधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण में कई अधिकारी शामिल
निरीक्षण के दौरान एसपी विनोद कुमार मीना, एडिशनल एसपी तेर सिंह बघेल, सीएसपी जितेंद्र भास्कर, एसडीएम शिवलाल शाक्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर और मेला सभापति सहित कई प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।