झाबुआ शहर में शाम को पुलिस ने सर्चिंग अभियान चलाया: राजवाड़ा क्षेत्र, बुनियादी स्कूल मार्ग की जांच की, शराब-जुआ अड्डों पर दबिश दी – Jhabua News

झाबुआ शहर में शाम को पुलिस ने सर्चिंग अभियान चलाया:  राजवाड़ा क्षेत्र, बुनियादी स्कूल मार्ग की जांच की, शराब-जुआ अड्डों पर दबिश दी – Jhabua News


झाबुआ शहर में अवैध कारोबारियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। कोतवाली टीआई आर.सी. भास्करे अपनी टीम के साथ शहर की सड़कों पर उतरे।

.

पुलिस टीम ने शाम ढलते ही राजवाड़ा क्षेत्र, बुनियादी स्कूल मार्ग, शनि मंदिर मार्ग और हॉस्पिटल रोड जैसे संवेदनशील और रहवासी इलाकों में सर्चिंग अभियान चलाया। टीआई भास्करे के नेतृत्व में पुलिस बल ने संदिग्ध ठिकानों पर अचानक दबिश दी।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर में सक्रिय नशेड़ी तत्वों, अवैध शराब बेचने वालों, जुआ-सट्टा संचालकों और अन्य असामाजिक गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों की धरपकड़ करना था।

कार्रवाई के दौरान, पुलिस टीम ने एक स्थान से अवैध शराब जब्त की। पुलिस उन सभी इलाकों से पूर्व में चल रहे संदिग्ध धंधों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी जुटा रही है, जहां दबिश दी गई थी।

पुलिस ने कई जगह तलाशी अभियान चलाया।

कोतवाली टीआई आर.सी. भास्करे ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर शुरू की गई है और आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस का फोकस अब केवल छोटे-मोटे तत्वों पर नहीं, बल्कि शहर में सक्रिय बड़े अवैध कारोबारियों और माफिया नेटवर्क तक पहुंचने का है।

टीआई भास्करे ने चेतावनी दी कि अवैध शराब, जुआ-सट्टा, नशे और अन्य अवैध गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link