बुरहानपुर में शिकारपुरा थाना पुलिस ने एक ट्रेक्टर शोरूम से चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 98,900 रुपए भी बरामद किए हैं। घटना तीन दिन पहले 16 नवंबर 2025 की देर रात हुई थी। मातोश्री इंटरप्राइजेज स्कार्ट
.
शिकायत मिलने पर शिकारपुरा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार पाटीदार ने सभी थाना प्रभारियों को चोरी के मामलों में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
इन निर्देशों के तहत, शिकारपुरा थाना प्रभारी कमल पवार ने एक टीम गठित की। टीम ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर संदेह के घेरे में आए सुशील पिता सुधाकर तायड़े (40), निवासी रसलपुरा, तहसील रावेर, जिला जलगांव, महाराष्ट्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने ट्रेक्टर शोरूम से 98,900 रुपये चोरी करने का जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस ने आरोपी सुशील के कब्जे से चोरी की गई पूरी नकदी 98,900 रुपये बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बुरहानपुर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल खंडवा भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक सचिन पटेल, रफीक खान, विजय पाटीदार और आरक्षक सुनील पाटीदार शामिल रहे।