नीमच में कुत्तों ने बच्ची को काटा: 7 साल की नायरा ICU में, 6 दिन में 3 मासूम हुए डॉग बाइट का शिकार – Neemuch News

नीमच में कुत्तों ने बच्ची को काटा:  7 साल की नायरा ICU में, 6 दिन में 3 मासूम हुए डॉग बाइट का शिकार – Neemuch News


नीमच जिले में आवारा कुत्तों के हमले की घटनाएं बढ़ गई हैं। मंगलवार देर शाम मनासा थाना क्षेत्र में दो बच्चों पर कुत्तों ने हमला किया। इनमें से सात वर्षीय नायरा को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पिछले छह दिनों में जिले में तीन बच्चों पर ऐ

.

आंतरी माता गांव निवासी सात वर्षीय नायरा मंगलवार देर शाम अपने घर के बाहर खड़ी थी, तभी एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने नायरा के मुंह और पांव पर काटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और लगातार खून बहने लगा। परिजन उसे तुरंत मनासा के सरकारी अस्पताल ले गए।

मनासा अस्पताल में बच्ची की गंभीर हालत और जीवन रक्षक ‘इम्यूनोग्लोबिन’ इंजेक्शन की अनुपलब्धता के कारण डॉक्टरों ने उसे मंगलवार रात नीमच रेफर कर दिया। नीमच में चिकित्सकों ने नायरा का उपचार शुरू कर दिया है और उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे आईसीयू में रखा गया है।

इसी रात मनासा के डांगड़ी गांव में भी आठ वर्षीय हरीश पुत्र मुकेश जाटव पर कुत्तों ने हमला कर दिया। इस हमले में हरीश भी घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।यह पहली घटना नहीं है; इससे पहले शालीमार कॉलोनी में चार साल की अलशिफा को भी कुत्तों ने नोचा था और वह भी आईसीयू में भर्ती है। जिले में लगातार हो रहे इन हमलों से स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका की आवारा कुत्तों को नियंत्रित करने में विफलता सामने आई है, जिससे नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।



Source link