पंड्या-बुमराह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से हो सकते हैं बाहर

पंड्या-बुमराह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से हो सकते हैं बाहर


Last Updated:

Hardik Pandya Jasprit Bumrah likely to skip ODI series vs South Africa: हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं. पंड्या जांघ की चोट से उबर रहे हैं जबकि बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम कर सकते हैं. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज 30 नवंबर से खेली जाएगी.

हार्दिक पंड्या और बुमराह को वनडे सीरीज में आराम दिया जा सकता है.

नई दिल्ली. हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से बाहर रह सकते हैं. ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप में भारत के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं. इस समय वह जांघ की चोट से उबर रहे हैं. उम्मीद है कि पंड्या फिलहाल केवल सबसे छोटे प्रारूप (टी20) पर ही ध्यान केंद्रित करेंगे. मुख्य तेज गेंदबाजों के काम के बोझ के प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी तीन मैच की वनडे सीरीज से आराम दिए जाने की संभावना है क्योंकि इसका टी20 विश्व कप की तैयारी में कोई खास महत्व नहीं है.

हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को सितंबर में दुबई में एशिया कप टी20 के दौरान जांघ में चोट लगी थी और वह पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में भी नहीं खेल पाए थे. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के एक सूत्र ने नाम नहीं छापने की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘हार्दिक इस समय अपनी जांघ की चोट से उबर रहे हैं. वह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी आरटीपी (खेल में वापसी) ट्रेनिंग कर रहे हैं. फिलहाल जांघ की चोट से वापसी के बाद उन्हें धीरे-धीरे अपना कार्यभार बढ़ाने की जरूरत है और सीधे 50 ओवर के मैच खेलना जोखिम भरा होगा. टी20 विश्व कप तक बीसीसीआई की मेडिकल टीम और हार्दिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों पर ध्यान केंद्रित करेंगे.’

हार्दिक पंड्या और बुमराह को वनडे सीरीज में आराम दिया जा सकता है.

माना जा रहा है कि हार्दिक पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा के लिए अपनी मैच फिटनेस साबित करेंगे और उसके बाद मुंबई इंडियन्स का यह कप्तान दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलेगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ भी तीन वनडे मैच होने हैं लेकिन टी20 विश्व कप तक 50 ओवर के क्रिकेट का महत्व सीमित है. अगले आईपीएल के बाद सीनियर खिलाड़ियों का ध्यान 2027 के वनडे वर्ल्ड कप चक्र पर केंद्रित होगा.

हार्दिक पंड्या को पिछले साल सितंबर में दुबई में एशिया कप टी-20 के दौरान चोट लगी थी. इस चोट की वजह से वह पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में नहीं खेल पाए थे.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

पंड्या-बुमराह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से हो सकते हैं बाहर



Source link